Yogini Ekadashi 2023 Shubh Muhurat Puja Vidhi: आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। आज योगिनी एकादशी पर काफी शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषचार्यों के अनुसार, योगिनी एकादशी पर गजकेसरी से लेकर बुधादित्य योग बन रहा है। माना जाता है कि इस योग में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। जानिए योगिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त, शुभ संयोग और पूजा विधि।

योगिनी एकादशी 2023 शुभ मुहूर्त (Yogini Ekadashi 2023 Shubh Muhurat)

आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि आरंभ- 13 जून, मंगलवार, सुबह 09 बजकर 28 मिनट तक
आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि का समापन- 14 जून, बुधवार, सुबह 08 बजकर 48 मिनट तक
योगिनी एकादशी पूजा मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

योगिनी एकादशी व्रत का पारण (Yogini Ekadashi 2023 Paran Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 जून, गुरुवार को सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 08 बजकर 10 मिनट तक।

Weekly Love Horoscope 12 To 18 June 2023: जानिए 12 राशियों की कैसी बीतेगी इस सप्ताह की लव लाइफ

योगिनी एकादशी 2023 पर बन रहे शुभ संयोग (Yogini Ekadashi 2023 Auspicious Yoga)

वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य और चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। दोनों की योग काफी शुभ माने जाते है। गजकेसरी योग बनने से पूजा, दान-पुण्य करने का विशेष फल प्राप्त होताा है।

योगिनी एकादशी 2023 पूजा विधि (Yogini Ekadashi 2023 Puja Vidhi)

योगिनी एकादशी के दिन सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि कर लें। इसके बाद भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। इसके लिए भगवान को जल, पीले रंग के फूल, माला, पीला चंदन, पान में सुपारी, बताशा, लौंग, इलायची और एक रूपए का सिक्का रख कर अर्पित करें। इसके साथ ही खीर, मिठाई आदि का भोग लगाएं। भोग के बाद घी का दीपक और धूप जलाकर विधिवत तरीके से एकादशी व्रत कथा का पाठ, विष्णु चालीसा और मंत्रों का जाप कर लें। इसके बाद आरती कर लें। दिनभर फलाहारी व्रत रखें। इसके बाद दूसरे दिन शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण कर लें।

योगिनी एकादशी 2023 उपाय (Yogini Ekadashi 2023 Upay)

  • एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही घी का दीपक जलाने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।
  • भगवान विष्णु का शंख से अभिषेक करना लाभकारी होगा। ऐसा करने से वह सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं।
  • अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ 108 बार इस मंत्र का जाप करें- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र