Pluto Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में यम ग्रह को काफी खास माना जाता है। आमतौर पर ये नवग्रहों में से एक नहीं है लेकिन इस ग्रह को राहु-केतु की तरह की पापी ग्रह माना जाता है। ऐसे में इसकी स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। यम एक राशि में करीब 17 से 18 साल तक रहते हैं। इसके साथ ही यम को भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, मृत्यु, विनाश और पाप का कारक माना जाता है। बता दें कि यम शनि की राशि मकर में 1 नवंबर 2021 को आ गए थे और अब इस राशि में 27 मार्च 20239 तक रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, को कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं प्लूटो के मकर राशि में रहने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि में यम नौवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। शनि की कृपा होने से जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और मानसिक, शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में प्लूटो सातवें भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं। परिवार के साथ चले आ रहे वाद-विवाद अब समाप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही उनसे अच्छे तालमेल स्थापित हो सकते है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि को करना लाभकारी हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि में यम तीसरे भाव में रहने वाले है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खास लाभ मिल सकता है। आत्म विश्वास की तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आप कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। साहस की वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।
न्यायाधीश शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि फरवरी माह के अंत में शनि कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।