गरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विष्णु जी के भक्त बड़ी ही श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार को विष्णु की पूजा करने से वे बड़ी जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर विष्णु जी की कृपा होती है, उसे अपने जीवन में मुसीबतों की सामना नहीं करना पड़ता। कहते हैं कि विष्णु की कृपा होने से व्यक्ति एक सुखमय जीवन व्यतीत करता है और उसे निरंतर सफलताएं हासिल होती रहती हैं। क्या आप जानते हैं कि विष्णु जी को कुछ खास फूल बहुत पसंद हैं। और ऐसा कहा जाता है कि इन फूलों से उनकी पूजा करने पर वे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि विष्णु जी को कमल का फूल बहुत पसंद है। इसलिए उनकी पूजा में इसका जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। कहते हैं कि विष्णु जी को कमल का फूल अर्पित करने से भक्त के जीवन में सरलता आती है। वह व्यक्ति तनाव से बचता है और आसानी से अपने कार्यों को निपटा जाता है। इसके अलावा आप विष्णु जी को चमेली का फूल भी अर्पित कर सकते हैं। कहते हैं कि चमेली का फूल अर्पित करने से विष्णु जी अपने भक्त के जीवन में मधुरता लाते हैं।

इसके अलावा विष्णु जी को गुरुवार के दिन पूजा के समय मालती, त्रिसंधि और कुंद का फूल अर्पित करना चाहिए। इन फूलों को भी विष्णु जी के लिए काफी शुभ बताया गया है। कहते हैं कि इन पुष्पों को चढ़ाने से व्यक्ति को उसके पाप कार्योें से छुटकारा मिलता है और वह व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलने लगता है। बताया जाता है कि आप विष्णु जी को वे फूल भी अर्पित कर सकते हैं जो लक्ष्मी जी को काफी पसंद हैं।