महान रणनीतिकार, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों को लेकर केवल देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। चाणक्य जी की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक मानी जाती हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति चाणक्य नीति की बातों का अनुसरण कर लेता है, उसके जीवन में कोई परेशानी नहीं आती। अपनी नीतियों के बल पर ही चाणक्य जी ने चंद्रगुप्त मौर्य के सम्राट बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, आज भी उनकी नीतियां लोगों का सुखमय जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन करती हैं।

चाणक्य नीति में गृहस्थ जीवन को लेकर कई जरूरी बातें बताई गई हैं। चाणक्य जी के अनुसार अगर आप किसी से विवाह करना चाहते हैं तो उसकी बाहरी सुंदरता नहीं बल्कि आंतरिक गुण देखने चाहिए। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ गुणों का जिक्र किया है, जिन स्त्री में यह गुण होते हैं, उनका पति बेहद ही भाग्यशाली माना जाता है। शादी के बाद ऐसे लोगों की किस्मत खुल जाती है।

धर्म परायण और वेदों का ज्ञान: चाणक्य जी कहते हैं कि जो स्त्री धर्म का पालन करती हैं और जिन्हें वेदों का ज्ञान होता है। ऐसी स्त्रियां बेहद ही भाग्यशाली होती हैं। क्योंकि इनमें सही और गलत की पहचान करने का गुण होता है। ऐसी स्त्रियां हमेशा अपने परिवार का मान बढ़ाती हैं, इनसे शादी करने वाली पुरुष बेहद ही सौभाग्यशाली माना जाता है।

मीठी वाणी: चाणक्य जी का मानना है कि जिन महिलाओं की वाणी मीठी होती है और उनमें विनम्रता का गुण होता है, वह अपने व्यवहार से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। ऐसी स्त्रियां हमेशा परिवार को जोड़कर रखने में विश्वास करती हैं।

धन का संचयन करने वाली: चाणक्य जी का मानना है कि धन को जोड़कर रखना बेहद ही जरूरी है, क्योंकि यह बुरे वक्त में काम आता है। जो महिलाएं धन की फिजुलखर्ची नहीं करती बल्कि उसे जोड़कर रखती हैं, उन्हें भविष्य में परेशानी नहीं होती और बुरा वक्त पड़ने पर यह धन उनके काम आता है।