Lips Twitching: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंग फड़कने के बारे में वर्णन मिलता है। आपने देखा होगा कि अचानक ही आपके होंठ फड़कने लगते हैं या फिर यदि आप चुप हैं तब भी आपके होंठ फड़ फड़ाने लगते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि होंठ फड़कने का मतलब क्या होता है। वहीं सामुद्रिक शास्त्र अनुसार ऊपर और नीचे के होंठ फड़कने का अलग- अलग अर्थ होता है। यहां हम बताने जा रहे हैं महिलाओं के होंठ फड़कने का क्या मतलब होता है, आइए जानते हैं…

भाग्य चमक सकता है

यदि किसी महिला के मुंह का दाहिने हिस्से का ऊपर वाला होठ फड़कता है यह बेहद ही मंगलकारी माना जाता है। वहीं इसका मतलब है कि आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आने वाले दिनों में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आने वाले दिनों में मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

होंठ के बायां हिस्सा फड़कने का मतलब

यदि किसी महिला के होंठ के बायां हिस्सा फड़कता है तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। आने वाले दिनों में आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आने वाले दिनों में आपको धनहानि हो सकती है।

नीचे वाले होठ के फड़कने का क्या मतलब है

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी महिला का होठ का निचे वाले होठ का दाया होठ फड़कता है तो इसका अर्थ है कि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह आपके लिए आध्यात्मिक रूप से भी अच्छा संकेत माना जाता है। साथ ही आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

होंठ के नीचे हो तिल

यदि किसी महिला के होंठ के नीचे तिल हो तो ऐसी महिला अपने काम में निपुण होती है इसी कारण ये अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। ये महिलाएं चतुराई से अपना काम निकाल लेती हैं। लेकिन इनके अंदर पेशेंस कम ही होता है। 

दोनों होंठ फड़कने का मतलब

दोनों होंठ का एक साथ फड़कना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इसका अर्थ है कि आपको किसी कार्य को लेकर मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025