Lucky Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियां का वर्णन मिलता हैं। साथ ही आपको बता दें कि हर एक राशि का एक राशि स्वामी होता है जिसका असर मनुष्य के जीवन देखने को मिलता है। वहीं राशियों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के जीवन, व्यक्तित्व, करियर, कारोबार और अन्य चीजों के बारे में पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं उन 3 राशियों के बारे में जिन पर शनि और बुध देव का आधिपत्य होता है। इन राशि के जातक बहुत ही बुद्धिमान और परिश्रमी होती हैं। इन्हें लाइफ में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इन लोगों के ऊपर शनि और बुध देव की असीम कृपा रहती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि पर बुध देव का आधिपत्य होता है। इसलिए ये लोग बिजनेस माइंडेड माने जाते हैं। साथ ही बुध देव की कृपा से ये लोग समाज में खूब नाम- सम्मान कमाते हैं। वहीं ये लोग हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहने का मन करता है। इस राशि वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये किसी भी लक्ष्य पर गहराई से सोचते हैं और उसमें सफलता पाने की हर संभव कोशिश भी करते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
इस राशि पर कर्मफल दाता शनि देव का आधिपत्य होता है। इसलिए ये लोग कर्मठ औऱ मेहनती होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं। ये लोग अच्छे मैनेजर माने जाते हैं क्योंकि हर चीज को अच्छे से मैनेज कर पाते हैं। ये बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। साथ ही इस राशि के लोगों की डिसीजन मेकिंग बहुत अच्छी होती है। वहीं ये लोग मेहनत के दम पर ऊंचाई पर पहुंचते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के स्वामी बुद्धि और व्यापार के दाता बुध ग्रह होते हैं। इसलिए ये लोग व्यापार में अच्छी नाम और पैसा कमाते हैं। साथ ही इस राशि के जातकों की सोचने की क्षमता काफी अच्छी होती है। इनकी लीडरशिप भी बहुत अच्छी होती है। वहीं ये लोग क्रिएटिव सोचते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग मनी माइंडेड होते हैं।