हिंदू धर्म में होने वाले तमाम पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कपूर जलाकर आरती करने का भी प्रचलन है। इन सबके बीच कपूर से जुड़े कुछ टोटकों का इस्तेमाल भी खूब किया जाता है। कहा जाता है कि ये टोटके कई तरह की परेशानियों से बचाते हैं। क्या आपको इन टोटकों के बारे में पता है? यदि नहीं तो आज हम आपको ऐसे ही पांच टोटकों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

1. पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए कपूर से जुड़े एक टोटके का इस्तेमाल किया जाता है। कहते हैं कि रात में सोने से पहले पति को पत्नी के तकिए के नीचे कपूर की दो पुड़िया रख देनी चाहिए। वहीं, पत्नी को पति के तकिए के नीचे सिंदूर रखने के लिए कहा गया है। सुबह होने के बाद सिंदूर और कपूर को तकिए से निकाल देना चाहिए।

2. कहते हैं कि प्रत्येक सुबह और शाम देवी-देवता की मूर्ति के सामने कपूर जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे व्यक्ति को उसके पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

3. ऐसा कहा जाता है कि शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कपूर जलाकर आरती करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे व्यक्ति यात्रा करते समय सावधान रहता है। और वह कभी भी दुर्घटनाओं का शिकार नहीं होता।

4. एक अन्य टोटके के मुताबिक कपूर को घी में भिगोकर जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख शांति आती है। ऐसा प्रत्येक सुबह और शाम करने के लिए कहा गया है। इससे परिवार में सकारात्मकता आने की भी मान्यता है।

5. धन प्राप्ति के लिए भी कपूर से जुड़े एक टोटके का इस्तेमाल किया जाता है। कहते हैं कि गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखना चाहिए। इसके बाद गुलाब के फूल को शाम के समय दुर्गा जी को अर्पित करना चाहिए। कहते हैं कि इससे अचानक से धनलाभ होता है।