सरसों के तेल का इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों में खूब किया जाता है। सरसों का तेज कई खाद्य पदार्थों का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरसों के तेल का इस्तेमाल टोटके के रूप में भी किया जाता है। इन टोटकों के बारे में कहा जाता है कि इनसे कई सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे ही पांच टोटकों के बारे में।
1. व्यापार में घाटा दूर करने के लिए सरसों के तेल से जुड़ा एक टोटका अपनाया जाता है। इसके तहत सरसों के तेल में बनी सब्जियों को मजदूरों में दान करना चाहिए। इससे व्यापार में लाभ होने की बात कही गई है।
2. एक दूसरे टोटके के मुताबिक एक कटोरे में सरसों का तेल लेकर अपने शरीर के नीचे से ऊपर घुमाना चाहिए। इसके बाद इस तेल को फेंक देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे की सेहत में सुधार आता है और रोगों से छुटकारा मिलता है।
3. सरसों के तेल से जुड़ा एक टोटका शनि ग्रह को शांत करने के लिए भी अपनाया जाता है। कहते हैं कि सरसों के तेल का दान करने में कुंडली में शनि की दशा मजबूत होती है। इसके साथ ही शनि व्यक्ति को शुभ फल देने लगता है।
4. कहते हैं कि यदि किसी के ऊपर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव हो तो उसके शरीर के ऊपर से सरसों के दाने उतारने चाहिए। इसके बाद इसे आग में जला देना चाहिए। इससे व्यक्ति की स्थिति सामान्य हो जाने की मान्यता है।
5. एक टोटका रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए पीली सरसों को दूध में मिलाकर हवन करने के लिए कहा गया है। इससे रुके कार्यों की बाधाएं दूर होने की मान्यता है। इसके साथ ही इससे नए कार्यों में सफलता मिलने की बात भी कही गई है।