झंडे को कीर्ति और यश का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि झंडा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और माहौल में सकारात्मकता आती है। इससे वहां पर रहने वाले लोगों की सेहत अच्छी बनी रहती है। इसके अलावा भी झंडे के कई धार्मिक महत्व बताए गए हैं। झंडे से जुड़े कई उपाय भी किए जाते हैं। नवरात्र में सफेद कपड़े का झंडा बनवाकर पीपल के पेड़ में लगाने के लिए कहा जाता है। इस झंडे के बीच में लाल रंग से ऊँ लिखा होना जरूरी माना गया है। कहते हैं कि इस उपाय से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति की आय में बढ़ोत्तरी होती है और उसकी बचत भी बढ़ती है।
झंडे से जुड़े एक अन्य उपाय में पीले कपड़े का त्रिकोण झंडा बनवाने के लिए कहा गया है। इस झंडे को राम, कृष्ण या विष्णु के मंदिर के ऊपर लगा दें। ऐसा कहा जाता है कि यह उपाय करने से व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे होते हैं। साथ ही व्यक्ति को उसके प्रयासों में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है। इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। नवरात्रि में गुरुवार को भगवान विष्णु या माता लक्ष्मी के मंदिर में पीले रंग का झंडा बनाकर दान करने के लिए कहा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
घर पर सतरंगी झंडा लगाना काफी शुभ माना जाता है। मालूम हो कि सतरंगी झंडे को महा ध्वज कहा जाता है। कहते हैं कि इसे घर पर लगाने से पारिवारिक दिक्कतें दूर होती हैं। मान्यता है कि सतरंगी झंडा लगाने से संतान प्राप्ति की समस्या दूर होती है। साथ ही घर पर सफेद झंडा लगाना भी काफी शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इससे बिजनेस में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं। व्यक्ति का बिजनेस काफी अच्छा चलने लगता है जिससे वह खूब धन कमाता है।