White Coral Benefits: ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न उपायों का वर्णन मिलता है। जिसमें रत्नों को धारण करना, ग्रहों से संबंधित दान प्रमुख हैं। रत्न ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कहीं हद तक दूर करने में सहायक होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं सफेद मूंगा के बारे में, जिसका संबंध संबंध शुक्र और मंगल दोनों ग्रहों से माना जाता है। मतलब जब कुंडली में ये दोनों ग्रह नीच स्थिति में विराजमान होते हैं। तब इस रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं इसको धारण करने के नियम और लाभ…
इन राशि के लोग कर सकते हैं धारण
ज्योतिष अनुसार सफेद मूंगा वृष और तुला राशि के जातक धारण कर सकते हैं। क्योंकि वृष और तुला राशि पर वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव का आधिपत्य है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं। वहीं अगर नवांश कुंडली में शुक्र और मंगल ग्रह उच्च के स्थित हैं तो भी सफेद मूंगा पहना जा सकता है। साथ ही अगर किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में शुक्र और मंगल ग्रह कम डिग्री के स्थित हैं तो भी सफेद मूंगा पहना जा सकता है।
सफेद मूंगा पहनने के लाभ
ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सफेद मूंगा धारण करने से मासिक शांति मिलती है। साथ ही वो लोग भी सफेद मूंगा पहन सकते हैं, जिनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां रहती हो। साथ ही जिन लोगों को अज्ञात भय रहता हो वो लोग भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं।
इस विधि से करें धारण
सफेद मूंगा को बाजार से कम से कम 8 से सवा 8 रत्ती का खरीदना चाहिए। साथ ही इसे मंगलवार या शुक्रवार के दिन सुबह धारण कर सकते हैं। वहीं अगर धातु की बात करें तो यह रत्न चांदी में पहनना शुभ माना गया है। धारण करने से पहले इस रत्न का गाय के कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्ध जरूर कर लें। साथ ही इसको धूप दिखाएं और फिर 108 बार ‘ऊं अं अंगारकाय नम:’ मंत्र का जाप करते हुए इसे धारण करें। इसके बाद आप मंगल और शुक्र ग्रह से संबंधित दान निकालकर किसी मंदिर के पुजारी को देकर आएं। साथ ही कुछ दक्षिणा भी दे आएं।