White sapphire Gemstone: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर शुभ या फिर अशुभ पड़ता है। ऐसे में ग्रहों के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए विभिन्न तरह के उपायों के साथ-साथ रत्नों को धारण करते हैं। बता दें कि हर एक ग्रह का अपना-अपना रत्न और उपरत्न है। इन्हीं रत्नों में से एक है पुखराज। पुखराज अगर किसी व्यक्ति को फल जाए, तो रंक को राजा बनाने में देर नहीं करता है। पुखराज कई तरह के आते हैं इन्हीं में से एक है सफेद पुखराज।
रत्न शास्त्र के अनुसार, सफेद पुखराज शुक्र ग्रह का रत्न माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी होती है। इसके साथ-साथ व्यक्ति को सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होती है और संतान भी उच्च पदों में कार्यरत होती है। जानिए किन लोगों को सफेद पुखराज पहनना चाहिए और किन्हें नहीं।
ये राशियां पहने सकती हैं सफेद पुखराज
मेष और वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह के शौर्य, वीरता, साहस का कारक माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र के साथ इसका संबंध अच्छे हैं। इसलिए इस राशि के जातक सफेद पुखराज पहन सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएगी।
वृषभ और तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र ग्रह है। इसलिए इस राशि के जातक सफेद पुखराज पहन सकते हैं। इससे इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन और कन्या राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध और है। और बुध और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए इस राशि के जातक सफेद पुखराज पहन सकते हैं।
कर्क राशि
इस राशि के स्वीन चंद्रमा है और शुक्र के साथ इनके अच्छे संबंध है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए सफेद पुखराज पहनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
धनु और मीन राशि
इन दोनों की राशियों के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति है। गुरु और शुक्र के बीच अच्छे संबंध है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए सफेद पुखराज रत्न धारण करना फलकारी साबित हो सकता है। बिजनेस-नौकरी में अपार सफलता के साथ करियर में भी तरक्की मिल सकती है।
ये राशियां न पहनें सफेद पुखराज
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य ग्रह है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और शुक्र के बीच शत्रुता का भाव है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा सोच-समझकर सफेद पुखराज को पहनना चाहिए।
मकर और कुंभ राशि
इन दोनों ही राशियों के स्वामी शनि देव है। इन राशियों को लोगों को सफेद पुखराज धारण करने से पहले ज्योतिषी से सलाह जरूर लेना चाहिए, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव अधिक पड़ सकता है।