White Pukhraj: रत्न और ज्योतिष का परस्पर धनिष्ठ संबंध है। ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से प्रत्येक ग्रह का एक प्रतिनिधि रत्न निर्धारित किया गया है। जो मनुष्य के जीवन में उस ग्रह विशेष के दुष्प्रभावों को नष्ट करता है। रत्नों का मनुष्य के जीवन पर निश्चित रूप से असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों में अलौलिक शक्तियां होती हैं यदि रत्न सही समय में और ग्रहों की सही स्थिति को देखकर धारण किए जाएं तो उनका सकारात्मक प्रभाव प्राप्त होता है और मनुष्य को फायदा भी होता है।

आज हम बात करने जा रहे हैं सफेद पुखराज के बारे में। यह रत्न शुक्र देव का माना जाता है। इसको धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि और ज्ञान में विकास होता है। वहीं, संतान प्राप्ति के लिए भी इस रत्न को लाभकारी और प्रभावी माना गया है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को इसे धारण करना चाहिए और पहनने की सही विधि…

जानिए कैसा होता है सफेद पुखराज:

जैसे पुखराज पीले कलर का होता है। ऐसे ही सफेद पुखराज का कलर दूधिया होता है। ये सबसे अच्छी क्वालिटी का श्रीलंका देश का आता है, जिसको सीलोनी पुखराज कहते हैं। लेकिन ये बाजार में काफी महंगा मिलता है। 

जानिए कौन धारण कर सकता है सफेद पुखराज :

शुक्र ग्रह वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। ऐसे में वृष और तुला राशि के जातकों के लिए सफेद पुखराज धारण करना शुभ होता है। इसके अलावा मेष, वृश्चिक और कर्क राशि के जातक भी सफेद पुखराज को धारण कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह सकारात्मक मतलब उच्च के विराजमान हैं वो लोग भी सफेद पुखराज धारण कर सकते हैं। बता दें की सफेद पुखराज, शुक्र ग्रह का रत्न है। ऐसे में सफेद पुखराज धारण करने से जातक की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। (यह भी पढ़ें)- Astrology: कुंडली में हों ऐसे योग तो पति-पत्नी के बीच रहता है जबरदस्त प्रेम, देखें- कहीं आपकी जन्मकुंडली में तो नहीं बन रहा यह संयोग

सफेद पुखराज धारण करने की विधि:

सफेद पुखराज सवा 6 से से सवा 7 रत्ती तक का सोने की अंगूठी में जड़वाकर पहनना चाहिए। इसे शुक्लपक्ष के शुक्रवार को सूर्य के उदय होने के बाद धारण करना चाहिए। सफेद पुखराज धारण करने से पहले इसे दूध, गंगा जल, मिश्री और शहद मिश्रित पानी में डाल कर रख दें। उसके बाद धूप दिखाकर शुक्र देव के बीज मंत्र का 108 बार जाप करें और सफेद पुखराज की अंगूठी को मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें। फिर इसके कुछ देर बाद इसे धारण कर लें। (यह भी पढ़ें)- Mangal Gochar: शनि की राशि में गोचर करेंगे ग्रहों के सेनापति मंगल, इन 4 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार