महिलाओं में ज्वैलरी पहनने का काफी शौक पाया जाता है। ज्वैलरी पहनने से उनकी सुंदरता में भी इजाफा होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ज्वैलरी का आपकी राशि से क्या संबंध है? और किस राशि के लोगों के लिए कौन सी ज्वैलरी शुभ मानी गई है? यदि नहीं, तो आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

मेष: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मेष राशि वालों के लिए चांदी की ज्वैलरी शुभ मानी जाती है। कहते हैं कि चांदी पहनने से मेष वालों को लाभ मिलता है।

वृषभ: इस राशि के जातकों के लिए गोल्ड की कड़ा पहनना शुभ माना जाता है।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को सोने के गहने पहनने चाहिए। इससे आपको सफलता मिलने की मान्यता है।

कर्क: इस राशि के जातकों को डायमंड की रिंग पहनने की सलाह दी जाती है।

सिंह: इनके लिए भी सोना शुभ माना गया है। आप सोने की खरीददारी भी कर सकते हैं।

कन्या: कन्या राशि के जातक सोने से बनी गणेश जी की छोटी सी मूर्ति को अपनी माला में पहन सकते हैं।

तुला: इन लोगों के लिए डायमंड से बनी ईयर रिंग पहनने की सलाह दी गई है। इससे घर में बरकत आने की मान्यता है।

वृश्चिक: इस राशि के लोगों के लिए प्लैटिनम की बनी ज्वैलरी शुभ मानी गई है।

धनु: कहते हैं कि धनु वालों को अपने पुराने गहने पालिश कराकर पहनने चाहिए। इससे जीवन में शुभ होने की मान्यता है।

मकर: इनके लिए चांदी शुभ मानी जाती है। आप चांदी से बना छल्ला धारण कर सकते हैं।

कुंभ: आप लोगों के लिए डायमंड से बनी नोज पिन पहनने की सलाह दी गई है।

मीन: माना जाता है कि मीन वालों के सोने पहनने से उनके जीवन में शुभ होता है और रुके कार्य पूरे होते हैं।