Horoscope Today, April 10, 2019:  मेष राशिफल: निवेशकों के लिए दिन जोखिम भरा रहने वाला है। सोच समझकर ही कहीं पैसा लगाएं। नए काम शुरु करने के लिए दिन शुभ नहीं है।

वृषभ राशिफल: कर्ज का पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर प्रदर्शन अच्छा करने की वजह से इनकम बढ़ने की संभावना है। घर खरीदने के लिए अभी थोड़ा रुकना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल: किसी मित्र के साथ मिलकर व्यापार करने की सोच सकते हैं। कोई भी नया काम शुरु करने से पहले कुंडली मिलान अवश्य करा लें।

कर्क राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके बॉस आपकी परीक्षा ले सकते हैं। काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन मेहनत करने में कोई कसर ना छोड़े।

सिंह राशिफल: मेहनत का फल नहीं मिलने की वजह से आप परेशान रहेंगे लेकिन भविष्य में आपको इसका फल जरुर मिलेगा। इसलिए हर एक काम को मन लगाकर करें।

Live Blog

15:33 (IST)10 Apr 2019
मिथुन, कर्क और सिंह आर्थिक राशिफल

मिथुन राशिफल: किसी मित्र के साथ मिलकर व्यापार करने की सोच सकते हैं। कोई भी नया काम शुरु करने से पहले कुंडली मिलान अवश्य करा लें।

कर्क राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके बॉस आपकी परीक्षा ले सकते हैं। काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन मेहनत करने में कोई कसर ना छोड़े।

सिंह राशिफल: मेहनत का फल नहीं मिलने की वजह से आप परेशान रहेंगे लेकिन भविष्य में आपको इसका फल जरुर मिलेगा। इसलिए हर एक काम को मन लगाकर करें।

15:07 (IST)10 Apr 2019
जानिए मेष और वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है

मेष राशिफल: निवेशकों के लिए दिन जोखिम भरा रहने वाला है। सोच समझकर ही कहीं पैसा लगाएं। नए काम शुरु करने के लिए दिन शुभ नहीं है।

वृषभ राशिफल: कर्ज का पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर प्रदर्शन अच्छा करने की वजह से इनकम बढ़ने की संभावना है। घर खरीदने के लिए अभी थोड़ा रुकना पड़ सकता है।

14:51 (IST)10 Apr 2019
कुंभ और मीन वित्त राशिफल

कुंभ राशिफल: इस राशि के लोगों को नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इंटरव्यू पर जाने से पहले अपने घर के बड़े लोगों का आशीर्वाद लेना ना भूलें।

मीन राशिफल: नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। विदेश से भी ऑफर आने की उम्मीद है। बिजनेस वाले जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा।

14:23 (IST)10 Apr 2019
धनु और मकर वित्त राशिफल

धनु राशिफल - प्रॉपर्टी और फूड बिजनेस से जुड़े जातकों को फायदा होगा। घर में खर्चें बढ़ने की संभावना है। किसी से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।

मकर राशिफल: आर्थिक हालातों में सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है। बेफजूल की चीजों में खर्चा करने से बचें। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर पैसा ज्यादा खर्च होने की संभावना है।

14:03 (IST)10 Apr 2019
तुला और वृश्चिक वित्त राशिफल

तुला राशिफल: आपकी आय और संपत्ति में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी में ट्रांसफर होने की वजह से आप कुछ परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: बच्चों पर धन ज्यादा खर्च होगा। घर में किसी का स्वास्थ्य खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ सकता है। व्यापारियों को अपने पार्टनर से सतर्क रहने की जरूरत है।

13:52 (IST)10 Apr 2019
कन्या वित्त राशिफल

कन्या राशिफल: आपके बिजनेस में भारी हानि हो सकती है। दुश्मनों से सतर्क रहने की जरुरत है। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान रखें। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है।

13:28 (IST)10 Apr 2019
कन्या राशि वालों का वित्त राशिफल

कन्या राशिफल: आपके बिजनेस में भारी हानि हो सकती है। दुश्मनों से सतर्क रहने की जरुरत है। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान रखें। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है।

13:16 (IST)10 Apr 2019
मिथुन, कर्क और सिंह लव राशिफल

मिथुन राशिफल: किसी बात को लेकर आपका अपने हमसफर के साथ झगड़ा हो सकता है। इसलिए छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करने में ही भलाई है। पीले रंग के वस्त्र पहनना लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशिफल: इस राशि के जातकों के जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। काम में व्यस्त रहने के चलते समय नहीं दे पाएंगे। जिससे आपके प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशिफल: प्रेमी से कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। रिश्तों में आ रहे तनाव दूर होंगे। भगवान शिव की पूजा करें जिससे आपके प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहे।

12:53 (IST)10 Apr 2019
मेष और वृषभ लव राशिफल

मेष राशिफल: प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से रिश्ता ओर खराब होने के आसार हैं।

वृषभ राशिफल: शादी के लिए हमसफर की तलाश कर रहे जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेमी से कोई खास गिफ्ट मिलने के आसार हैं।

12:37 (IST)10 Apr 2019
मीन राशि वालों के प्रेम संबंधों में आ सकती है खटास

मीन राशिफल: किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। अपने रिश्ते में विश्वास को बनाए रखें। एक दूसरे के लिए समय निकालें। जिससे संबंधों में मजबूती आ सके।

12:20 (IST)10 Apr 2019
कुंभ राशि वाले आज अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं

कुंभ राशिफल: आज आप अपने कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति की तरफ अपना आकर्षण महसूस करेंगे। हो सकता है वही व्यक्ति आगे चलकर आपका हमसफर बन जाए। प्यार का इजहार करने के लिए दिन शुभ है।

11:54 (IST)10 Apr 2019
मकर राशि वालों की लव लाइफ के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है

मकर राशिफल: हमसफर की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले अपने जीवन साथी की राय लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

11:13 (IST)10 Apr 2019
धनु लव राशिफल

धनु राशिफल: शादीशुदा लोगों में बच्चों को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिवार का माहौल तनाव भरा रहने के आसार नजर आ रहे हैं। शिव परिवार की पूजा करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

10:52 (IST)10 Apr 2019
वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ में तनाव दूर हो सकते हैं

वृश्चिक राशिफल: आपकी लव लाइफ में आ रहे तनाव दूर होंगे। परिवार का कोई सदस्य आपके संबंधों को बेहतर करने की कोशिश करेगा। दांपत्य जीवन में आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी।

10:34 (IST)10 Apr 2019
तुला लव राशिफल

तुला राशिफल: गुस्सा आपके रिश्तो को खराब कर सकता है। इसलिए अपना मन और दिमाग शांत रखने की कोशिश करें। प्रेमी पर विश्वास करें। किसी तरह की गलतफहमी ना पालें।

10:20 (IST)10 Apr 2019
कन्या लव राशिफल

कन्या राशिफल: टूटे हुए रिश्ते फिर से बनने के आसार हैं। दोस्त आपके संबंधों में सुधार लाने की कोशिश करेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहने वाला है।

09:56 (IST)10 Apr 2019
मिथुन, कर्क और सिंह का स्वास्थ्य राशिफल

मिथुन राशिफल: आज आपका कोई मित्र आपको स्वस्थ रहने के टिप्स दे सकता है। जिन्हें अपनाकर आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाने के प्रति जागरुक हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशिफल: योग और अध्यात्म कार्यों में आपका मन ज्यादा लगेगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। मन प्रसन्न होगा। रोगों से मुक्ति मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

सिंह राशिफल: परिवार में कोई करीबी अस्पताल में भर्ती हो सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें। बच्चों को तला भुना खाना नुकसान कर सकता है। पानी पीने की मात्रा बढ़ाएं।

09:45 (IST)10 Apr 2019
मेष और वृषभ स्वास्थ्य राशिफल

मेष राशिफल: सेहत के अनुसार दिन शुभ रहने वाला है। काम का बोझ कम होने से आप तनाव मुक्त महसूस कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल: स्वास्थ्य में सुधार आने के आसार हैं। किसी लंबे सफर पर जाने की योजना बना सकते हैं। जिसमें स्वास्थ्य भी पूरा साथ देगा। खान पान में लापरवाही नहीं बरतें।

09:34 (IST)10 Apr 2019
मीन राशि वाले बुजुर्गों की सेहत खराब होने के आसार हैं

मीन राशिफल: घर में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग लोगों की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। बढ़ती गर्मी से इन सभी लोगों को परेशानी हो सकती है। दिन में फलों का सेवन जरूर करें। जिससे शरीर के अंदर ऊर्जा बनी रहे।

08:59 (IST)10 Apr 2019
कुंभ राशि वालों की सेहत में आएगा सुधार

कुंभ राशिफल: पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने की उम्मीद है। अगर स्वास्थ्य कारणों से आप किसी यात्रा पर नहीं जा पा रहे थे तो अब आपकी सेहत बेहतर होने वाली है। जिससे रुके हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं।

08:30 (IST)10 Apr 2019
मकर राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है

मकर राशिफल: ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने की वजह से आप स्वास्थ्य के साथ लापरवाही कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर कम होने की संभावना है। थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहें।

08:13 (IST)10 Apr 2019
धनु स्वास्थ्य राशिफल

धनु राशिफल: आज आपके लिए भाग दौड़ वाला दिन रहने वाला है। शारीरिक मेहनत ज्यादा करने की वजह से शरीर दर्द करेगा। इसलिए दिन में समय निकालकर कुछ देर आराम करें। जिससे शरीर की ऊर्जा बनी रहें।

07:49 (IST)10 Apr 2019
Health Horoscope Today, April 10, 2019: वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल

वृश्चिक राशिफल: जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। साथी ही चलते समय सावधानी बरतें।

07:23 (IST)10 Apr 2019
Health Horoscope Today, April 10, 2019: तुला स्वास्थ्य राशिफल

तुला राशिफल: पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से बचें। चोट लगने के आसार हैं। बच्चों को सड़क पर सावधानी से चलने की जरूरत है। काम की व्यस्तता के कारण थकावट ज्यादा होगी।

07:04 (IST)10 Apr 2019
जानिए कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा

कन्या राशिफल: घर में बुजुर्ग लोगों की सेहत में परेशानी आने के आसार हैं। मधुमेह से ग्रसित लोगों की तकलीफ बढ़ सकती है। व्यायाम करने से फायदा मिलेगा।