शरीर पर तिल का होना आम बात है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इस बारे में कई दिलचस्प जानकारियां दी गई हैं। इनमें से कुछ तिलों को फायदेमंद तो कुछ को नुकसानदेह बताया गया है। आज हम इसी बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं। कुछ लोगों के शरीर पर लाल रंग का तिल पाया जाता है। लाल तिल को अच्छा नहीं माना जाता है। इसके साथ ही भूरे रंग के तिल को भी हमारे लिए हानिकारक बताया गया है। कुछ लोगों के शरीर पर छोटा सा गहरा काले रंग का तिल स्थित होता है। इसे भी अच्छा नहीं माना जाता। आपने देखा होगा कि कुछ तिल काफी फैल जाते हैं। इन्हें प्रभावहीन समझा जाता है। कहते हैं कि जो तिल जितना ज्यादा गहरा दिखाई देगा, वह उतनी ही नुकसान करने वाला होगा।

सामान्य तौर पर ऐसा कहा जाता है कि जो तिल मुठ्ठी के बाहर स्थित होता है, वह खराब होता है। और जो तिल मुठ्ठी के अंदर स्थित होता है, वह अच्छा होता है। लेकिन जानकार इस बात से सहमति नहीं रखते हैं। कुछ लोगों के हाथ की सूर्य रेखा पर लाल रंग का तिल पाया जाता है। इसे काफी फायदेमंद बताया गया है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को पैसा, प्रतिष्ठा और सम्मान मिलता है।

तर्जनी अंगुली के निचले हिस्से पर स्थित तिल को भी नुकसानदेह माना गया है। कहा जाता है कि यह तिल विवाह में मुश्किलें खड़ी करता है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में भी मुश्किलें आने की बात कही गई है। इसके अलावा हाथ की अनामिका अंगुली के निचले हिस्से(सूर्य पर्वत) के तिल भी अच्छे नहीं माने गए हैं। इस स्थान पर तिल आ जाने की स्थिति में कुछ खास उपाय करने के लिए कहा गया है। कहा जाता है कि ऐसी दशा में व्यक्ति को काफी सोच-समझकर बात करनी चाहिए। इसके साथ ही अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए भी पर्याप्त समय निकालना चाहिए।