हम सबको मोबाइल पर अपनी पसंद की रिंगटोन लगाना अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से कौन सी रिंगटोन आपके लिए शुभ होगी? जी हां, ज्योतिष शास्त्र में इस बारे में विस्तार से बताया गया है कि किस राशि के जातकों को कैसा संगीत पसंद होता है। और किस तरह का संगीत किस राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेष: मेष राशि वालों के लिए बार-बार रिंगटोन बदलने की बात कही गई है। इनकी रिंगटोन में स्पीड होनी चाहिए।

वृषभ: इन लोगों को टेक फ्रेंडली माना जाता है। ऐसे में इनकी रिंगटोन लेटेस्ट होने की बात कही गई है।

मिथुन: कहते हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए सिंगल टोन वाली रिंगटोन शुभ मानी जाती है।

कर्क: मान्यता है कि कर्क राशि के जातक धार्मिक होते हैं। ऐसे में इनकी रिंगटोन धार्मिक होने की बात कही गई है।

सिंह: इस राशि के लोगों के लिए तेज आवाज वाली रिंगटोन शुभ मानी जाती है।

कन्या: कहते हैं कि कन्या वालों की डांस में दिलचस्पी होती है। इनके लिए डांस वाली रिंगटोन शुभ मानी गई है।

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए मोबाइल की धूम-धड़ाके वाली रिंगटोन अच्छी मानी गई है।

वृश्चिक: इन लोगों को काफी अलग तरह की मोबाइल रिंगटोन रखने की सलाह दी जाती है।

धनु: माना जाता है कि धनु वालों का स्वभाव काफी शांत होता है। इन्हें लाइट रिंगटोन रखनी चाहिए।

मकर: मकर राशि के लोग हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। इनके लिए नई रिंगटोन रखनी शुभ मानी गई है।

कुंभ: कहते हैं कि कुंभ राशि वालों को पुरानी चीजें पसंद आती हैं। इनके लिए पुराने गानों की रिंगटोन शुभ मानी जाती है।

मीन: इस राशि के जातकों को अपनी मोबाइल साइलेंट या वाइब्रेंशन पर रखने के लिए कहा जाता है।