Astrology: समाज में रहने वाले हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उनके मान-सम्मान में वृद्धि होती रहे। कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने स्वभाव के कारण जहां भी जाते हैं तुरंत लोगों को अपना दोस्त बना लेते हैं। इन्हें सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना पसंद होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार लोगों के व्यक्तित्व पर उनकी राशि का भी पड़ता है। बताया जाता है कि राशि, ग्रह और नक्षत्र लोगों के जीवन को काफी प्रभावित करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार कुल 12 राशियों में चार राशियां ऐसी हैं जिनके बारे में माना जाता है कि इन राशियों के जातक पार्टी, मौज-मस्ती और लोगों से मिलना-जुलना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से –

मेष राशि: बताया जाता है कि इस राशि के जातकों के बिना कोई भी पार्टी अधूरी होती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस राशि के लोगों में वो बात होती है जो पार्टियों में जान ला देती है। ये लोगों का मन लगाकर रखते हैं और उन्हें अपना अच्छा समय देते हैं। डांस से लेकर ड्रिंक्स तक, इन लोगों की एनर्जी देखते ही बनती है। कई जानकार ऐसा मानते हैं कि पार्टी में इनकी ऊर्जा को देखकर लोग अचंभित हो रह जाते हैं।

मिथुन राशि: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मिथुन राशि का व्यक्ति पार्टी में सबका मन लगाए रखता है। इस राशि के लोग कमरे में मौजूद हर व्यक्ति से बेझिझक बात करते हैं। इस राशि के लोग पार्टी पर्सन कहलाते हैं। ये लोग अपने मजाकिया अंदाज और बात करने के लहजे से कई दिनों बाद तक लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। इन्हें पार्टी में पॉजिटिव वाइब्स लाने के लिए जाना जाता है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि जब कभी ये लोग पार्टी थ्रो करते हैं तो उसे सफल और मजेदार बनाने के लिए भरसक प्रयास करते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस राशि के लोग सभी का ध्यान अपनी ओर केंद्रित करने का सामर्थ्य रखते हैं। ये पार्टी आए सभी लोगों के साथ मिलनसार होते हैं और उनसे बात करते हैं। बताया जाता है कि सिंह राशि के लोगों का आकर्षक व्यक्तित्व कई दिनों तक लोगों के बातों का हिस्सा रहता है।

धनु राशि: इस राशि के लोगों के बारे में ये बात खासतौर पर कहा जाता है कि ये किसी भी पार्टी को मिस नहीं करना चाहते हैं। इन्हें शो स्टॉपर भी कह सकते हैं क्योंकि इन्हें पता होता है कि पार्टी को मनोरंजक कैसे बनाया जाए। बताया जाता है कि ये पार्टियों में ऐसी मस्ती करते हैं जैसे ये उनके जीवन की आखिरी रात हो।