Shani Sade Sati And Shani Dhaiya Next 10 Year (2022 to 2031): ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव को कलियुग का न्यायाधीश कहा जाता है। कहते हैं कि ये व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जिनके कर्म अच्छे होते हैं उन्हें शनि शुभ परिणाम देते हैं और जिनके कर्म बुरे होते हैं उन्हें शनि देव दंडित करते हैं। शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। शनि जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो एक साथ 5 राशियों पर इनका प्रभाव पड़ता है। यहां आप जानेंगे अगले 10 साल कब किन राशि पर शनि साढ़े साती रहेगी और किन पर शनि ढैय्या।
अगले 10 साल कब किस राशि पर रहेगी शनि साढ़े साती:
2021 में धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती।
2022 में 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश। धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति तो मकर, कुंभ और मीन वालों पर इसका प्रभाव रहेगा।
2023 में मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती।
2024 में मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती।
2025 में 29 मार्च को शनि का मीन राशि में प्रवेश। मकर वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति वहीं कुंभ, मीन और मेष वालों पर रहेगा इसका प्रभाव।
2026 में कुंभ, मीन और मेष वालों पर शनि साढ़े साती।
2027 में 3 जून को शनि का मेष राशि में प्रवेश। कुंभ वालों को शनि साढ़े साती से छुटकारा वहीं मीन, मेष और वृषभ वालों पर रहेगा इसका असर।
2028 में मीन, मेष और वृषभ वालों पर शनि साढ़े साती।
2029 में 8 अगस्त को शनि का वृषभ राशि में प्रवेश। मीन वाले शनि साढ़े साती से हो जायेंगे मुक्त लेकिन मेष, वृषभ और मिथुन वालों पर रहेगा इसका प्रभाव।
2030 में मेष, वृषभ और मिथुन वालों पर शनि साढ़े साती।
2031 में मेष, वृषभ और मिथुन वालों पर शनि साढ़े साती। (यह भी पढ़ें- मंगल का कन्या राशि में गोचर, मेष, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ, मां लक्ष्मी की रहेगी कृपा)
अगले 10 साल कब किस राशि पर रहेगी शनि ढैय्या:
2021 में मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या।
2022 में 29 अप्रैल को मिथुन और तुला जातकों पर शनि ढैय्या हो जाएगी खत्म तो कर्क और वृश्चिक वालों पर इसका प्रभाव हो जाएगा शुरू।
2023 में कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या रहेगी।
2024 में कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या।
2025 में 29 मार्च को कर्क और वृश्चिक वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं सिंह और धनु वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी।
2026 में सिंह और धनु वालों पर शनि ढैय्या। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लड़के-लड़कियों को 30 साल की उम्र तक करने पड़ते हैं बड़े संघर्ष, इसके बाद मिलती है अच्छी सफलता)
2027 में 3 जून को सिंह और धनु जातकों पर से शनि ढैय्या का प्रकोप खत्म हो जाएगा। तो वहीं कन्या और मकर राशि वाले इसकी चपेट में आ जायेंगे।
2028 में कन्या और मकर वालों पर शनि ढैय्या।
2029 में 8 अगस्त को कन्या और मकर वाले शनि ढैय्या से मुक्ति पा लेंगे वहीं तुला और कुंभ वालों पर ये शुरू हो जाएगी।
2030 में तुला और कुंभ वालों पर शनि ढैय्या।
2031 में तुला और कुंभ वालों पर शनि ढैय्या।