आम जीवन में कई बार ऐसा देखा गया है कि सड़क चलते वक्त कई बार बिल्ली रास्ता काट देती है। बिल्ली के द्वारा रास्ता काटे जाने को कई लोग अशुभ मानते हैं और उस समय उस रास्ते को बदलकर जाते हैं। कई बार यह भी देखा जाता है कि बिल्ली के रास्ता काटने पर लोग कुछ देर के लिए रुक जाते हैं। कहते हैं कि जब काली बिल्ली रास्ता काट गई तो जिस काम के लिए जा रहे हैं वह पूरा नहीं होता है। आखिर इसके पीछे कौन से कारण हैं, जिनसे लोग आज भी अनजान हैं? काली बिल्ली का रास्ता काटना किन परिस्थितियों में अशुभ माना गया है। साथ ही किस दिशा की ओर से बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ है। इसे जानते हैं।
शास्त्रों में बिल्ली को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि जहां-जहां बिल्ली जाती है वहां की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसके अलावा बिल्ली का वास्तु से भी संबंध है देखा गया है। शायद इसलिए तंत्र-मंत्र की साधना करने वाले लोग बिल्ली को काली काली शक्ति के रूप में देखते हैं। काली बिल्ली का रास्ता काटना मान्यताओं के अनुसार तभी अशुभ माना जाता है जब बाईं ओर से रास्ता काटते हुए दाईं ओर जाए। अन्य परिस्थितियों में बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं माना जाता है।
[bc_video video_id=”5996825738001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
जब बिल्ली रास्ता काटकर दूसरी ओर चली जाती है, तब वह अपने पीछे नकारात्मक ऊर्जा छोड़ जाती है। यह नकारात्मक ऊर्जा उस मार्ग पर बनी रहती है। यदि किसी घर में बिल्ली के रोने की आवाज बहुत ज्यादा आती है तो इसके सुनने से व्यक्ति के मन में भय और आशंका का जन्म होता है। माना जाता है कि बिल्ली यदि घर में आकार रोने लगे तो घर में किसी सदस्य के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है।


