शास्त्रों के मुताबिक मनुष्य को उसके अच्छे और बुरे कर्मों का फल शनिदेव अवश्य देते हैं। शनि के कोप का भाजन न बनना पड़े इसलिए लोग हमेशा उन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रयास भी करते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा माना गया है। परंतु शनिवार के दिन ऐसे काम कर बैठते हैं जिससे शनिदेव नाराज भी हो सकते हैं। हिन्दू धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए है जिसे शनिवार के दिन नहीं करने चाहिए। साथ ही दैनिक जीवन में उपयोय की जाने वाली कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिसे शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फल प्राप्त होता है। आगे जानते हैं कि शनिवार के दिन कौन-कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

लोहा: शास्त्रों में शनिवार के दिन लोहा खरीदने की मनाही है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं परिणास्वरूप दैनिक जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ज्योतिष की मानें तो लोहा शनि की धातु है। इसलिए शनिवार के दिन घर में खरीदकर लाने से शनि का प्रभाव बढ़ता है। जिसके कारण घर के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शनिवार के दिन लोहा दान करना शुभ माना गया है, इससे शनि की पीड़ा कम कम होने की मान्यता है।

नमक: कहते हैं कि शनिवार के दिन नमक खरीदकर लाने से घर में दरिद्रता आती है। साथ ही नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है। इसके अलावा शनिवार के दिन ऐसा करने से घर में रोग बढ़ता है।

कैंची: इसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन इसे खरीदने से रिश्ते में तनाव बढ़ता है। इसलिए शनिवार के दिन कैंची खरीदने से बचना चाहिए।

तेल: शनिवार के दिन तेल खरीदना निषेध बताया गया है। हालांकि शनिवार के दिन तेल का दान करना शुभ माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक शनिवार के दिन सरसों का तेल या किसी प्रकार का तेल खरीदना रोगकारक होता है।

काले तिल: शनिवार के दिन काले तिल खरीदना अशुभ माना गया है। वहीं इस दिन काले तिल का दान या इसे पीपल के वृक्ष पर चढ़ाना शनि दोष से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है। इस दिन काला तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है।

लकड़ी: शास्त्रों की मानें तो शनिवार के दिन लकड़ी खरीदना बहुत ही अशुभ है। इसलिए इस दिन लकड़ी खरीदने से बचना चाहिए।

ईंधन: शनिवार के दिन ईंधन खरीदना निषेध माना गया है। मान्यता है कि इस दिन ईंधन खरीदने से परिवार के सदस्यों को कष्टों का सामना करना पड़ता है।

झाड़ू: शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना उपयुक्त नहीं माना गया है। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।

स्याही: शनिवार के दिन स्याही नहीं खरीदने की सलाह दी जाती है। कागज, कालम और स्याही खारीदने के लिए सबसे अच्छा दिन गुरुवार होता है।

अनाज पीसने वाली चक्की: शनिवार के दिन अनाज पीसने वाली चक्की नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि शनिवार के दिन इसे खरीदने से परिवार में तनाव बढ़ता है।