ज्योतिष शास्त्र में जैसे मनुष्य की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। वहीं हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य के हाथ में मौजूद रेखाएं और तिलों का विश्लेषण करके उसके नेचर और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में हर तिल का अपना अलग महत्व होता है। बस इस पर निर्भर करता है कि तिल किस स्थान पर है। उस हिसाब से ही उसका फल किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ में मौजूद तिल के बारे में…

मां लक्ष्मी कही रहती है कृपा:

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार तर्जनी यानी हाथ की पहली अंगुली पर तिल होना भाग्यशाली होने का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों के हाथ ही इस अंगुली पर तिला होता है। उस पर धन के देवता कुबेर की कृपा रहती है। ये लोग आर्थिक रूप से संपन्न रहते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं। ये हर काम को बहुत सलीके से करते हैं। इनको जो बोलना है ये मुंह पर बोल देते हैं।

मध्यमा उंगली पर तिल का होना:

जिन लोगों की मध्यमा उंगली पर तिल होता है वह बहुत बुद्धिमान और तेज दिमाग के होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। साथ ही ये लोग जिस महफिल में जाते हैं। वहां रंग जमा देते हैं। ये लोग मनी माइंडेड भी होते हैं। साथ ही इन लोगों को महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है।

रोमांटिक और आकर्षक होते हैं:

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर सबसे छोटी उंगली पर तिल हो तो ऐसे नाम और पैसा दोनों कमाते हैं। साथ ही ये लोग देखने में आकर्षक और रोमांटिक होते हैं। ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। वही इन लोगों की मित्र मंडली भी बहुत अधिक होती है। (यह भी पढ़ें)Vastu Tips: वास्तु अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से धन में वृद्धि होने की है मान्यता, मां लक्ष्मी को है बेहद प्रिय

न्यायप्रिय और वफादार होते हैं:

हाथ के अंगूठे पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग न्यायप्रिय होते हैं। साथ ही ये लोग रिश्ते में वफादार होते हैं। वहीं ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकार माने जाते हैं। ये गुणी लोगों की दिल से इज्जत करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। ये लोग व्यापार करने में निपुण माने जाते हैं। (यह भी पढ़ें)Holi 2022: होली पर राशि अनुसार करें इन रंगों का इस्तमाल, जीवन में सुख- समृद्धि आने की है मान्यता