माता-पिता अक्सर अपने बच्चों के स्वभाव को लेकर चिंतित नजर आते हैं। अधिकतर पेरेंट्स की यह शिकायत होती है कि उनका बच्चा बड़ा ही जिद्दी हो गया है। हालांकि कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जिनके स्वभाव से उनके पेरेंट्स खुश रहते हैं। इन सबके बीच चलिए जानते हैं कि बच्चों के स्वभाव पर ज्योतिष शास्त्र में क्या कहा गया है। और राशि के हिसाब से बच्चों का स्वभाव कैसा होता है।
मेष: इस राशि के जातक बच्चों को खेल-कूद में ज्यादा मजा आता है। इन्हें खाने में कुछ खास दिलचस्पी नहीं होती।
वृषभ: इन बच्चों को जिद्दी स्वभाव का माना जाता है। इन्हें क्रोध भी बहुत ज्यादा आता है और ये मोटापे के शिकार हो जाते हैं।
मिथुन: ज्योतिष के अनुसार ये बच्चे कई चीजों में अपना हाथ आजमाते हैं। इन लोगों को प्यार बहुत जल्दी हो ज्यादा है।
कर्क: कहते हैं कि कर्क राशि के बच्चे छोटी-छोटी बातों पर काफी ध्यान देते हैं। ये बुद्धिमान होते हैं और उन्नति करते हैं।
सिंह: कहा जाता है कि इन बच्चों को सही दिशा दिखाने की जरूरत पड़ती है। ये लड़ाई-झगड़ा भी खूब करते हैं।
कन्या: कन्या राशि के बच्चे खाने-पीने के काफी शौकीन होते हैं। ये सोचते बहुत ज्यादा हैं। इन्हें सलाह की जरूरत पड़ती है।
तुला: ये बच्चे हर स्थिति को स्वीकार करने वाले बताए जाते हैं। इन्हें भी अक्सर प्यार हो जाता है।
वृश्चिक: कहते हैं कि इस राशि के बच्चे छोटी-छोटी बातों का बुरा मान जाते हैं। इनका अध्यात्म में काफी मन लगता है।
धनु: धनु राशि के बच्चे अंहकारी स्वभाव के होते हैं। इन्हें क्रोध बहुत ज्यादा आता है। इन्हें अनुशासन में रखने की जरूरत होती है।
मकर: माना जाता है कि ये बच्चे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी अच्छे होते हैं। ये रिश्तों की अधिक परवाह नहीं करते।
कुंभ: कहा जाता है कि इन बच्चों का कुछ अलग करने में मन लगता है। ये काफी मूडी स्वभाव के होते हैं।
मीन: इन बच्चों को विलक्षण स्वभाव का माना जाता है। कहते हैं ये समाज को दिशा दिखाने वाले होते हैं।