White Pukhraj Gemstone: रत्न केवल उंगलियों की शोभा बढ़ाने के लिए ही नहीं होते हैं, बल्कि रत्नों के अंदर ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम करने की शक्ति होती है। रत्न शास्त्र में कई खास रत्नों का जिक्र मिलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं सफेद पुखराज के बारे में, जिसका संबंध धन के दाता शुक्र ग्रह से माना जाता है। वैदिक ज्योतिष अनुसार इस रत्न को धारण से सुख-संपत्ति, ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ संतान प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सफेद पुखराज धारण करने के लाभ और पहनने की विधि…

इन राशि के लोग कर सकते हैं धारण

सफेद पुखराज को वृष और तुला राशि के लोग पहन सकते हैं। वहीं जिन लोगों की जन्मपत्री में शुक्र ग्रह सकारात्मक विराजमान हैं। वो लोग भी पुखराज पहन सकते हैं। वहीं अगर शुक्र ग्रह उच्च के दूसरे, चतुर्थ, नवम और दशम स्थान में विराजमान हैं, तो भी पुखराज पहन सकते हैं। वहीं अगर आप मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग, कला, मीडिया और ग्लैमर की लाइन से जुड़े हुए हैं तो भी आप लोग अपनी कुंडली का विश्लेषण करके पुखराज पहन सकते हैं। वहीं सफेद पुखराज के साथ माणिक्य और मोती नहीं पहनना चाहिए। ऐशा करने से आपको नुकसान हो सकता है।

पुखराज पहनने से मिलते हैं ये लाभ

पुखराज पहनने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है। वहीं सफेद पुखराज पहनने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं जीवन में समृद्धि आती है। पुखराज गठिया, कब्ज़, अस्थमा, गले की समस्याओं, और दोषपूर्ण प्रतिरक्षा प्रणाली जैसी कई शारीरिक बीमारियों में फ़ायदेमंद होता है। करियर और कारोबार में सफ़ेद पुखराज पहनने से तरक्की होती है। वहीं ऐसे लोग जिनके विवाह होने में दिक्कत आ रही हो, उन्हें सफेद पुखराज जरूर धारण करना चाहिए। इससे शादी में आ रही बाधा जल्द दूर हो जाती है।

इस विधि से करें धारण

सफेद पुखराज बाजार में थोड़ा मंहगा मिलता है। पुखराज सीलोनी सबसे अच्छा होता है।  सफेद पुखराज को सोने की धातु के साथ धारण करना अधिक लाभकारी होता है। सफेद पुखराज को शुक्र के नक्षत्र या शुक्रवार की सुबह धारण कर सकते हैं। धारण करने से पहले इसे दूध, गंगा जल से शुद्ध कर लें। साथ ही शुक्र देव के बीज मंत्र का 108 बार जाप करके धारण कर लें। साथ ही अंत में शुक्र ग्रह से संबंधित दान निकालकर किसी मंदिर के ब्राह्राण के दे आएं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025