White Pukhraj Gemstone: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के नकारात्मक असर को दूर करने के लिए रत्न पहनने की सलाह ज्योतिषियों द्वारा की जाती है। जिससे व्यक्ति के ऊपर पड़े ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर किया जा सके। रत्न शास्त्र में प्रमुखतया 9 रत्नों का वर्णन देखने को मिलता हैं। जिनका संबंध नवग्रह से माना गया है।हां हम बात करने जा रहे हैं सफेद पुखराज के बारे में, जिसका संबंध धन के दाता शुक्र ग्रह से माना जाता है। वैदिक ज्योतिष अनुसार इस रत्न को धारण से सुख-संपत्ति, ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ संतान प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सफेद पुखराज धारण करने के लाभ और पहनने की विधि…

इन राशि के लोग कर सकते हैं धारण

रत्न शास्त्र मुताबिक वृष और तुला राशि के लोग सफेद पुखराज धारण कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों की जन्मपत्री में शुक्र ग्रह उच्च के स्थित हैं। वो लोग भी पुखराज पहन सकते हैं। साथ ही मेष, वृश्चिक और कर्क राशि के लोग भी सफेद पुखराज को धारण कर सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में शुक्र ग्रह वीक मौजूद है, तो भी सफेद पुखराज पहन सकते हैं। वहीं सफेद पुखराज के साथ माणिक्य और मोती नहीं पहनना चाहिए। ऐशा करने से आपको नुकसान हो सकता है।

पुखराज धारण करने से ये मिलते हैं लाभ

पुखराज धारण करने से व्यक्तित्व में निखार आता है। साथ ही धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही करियर और कारोबार सफेद पुखराज धारण करने से चमकता है। अगर आपका काम- कारोबार मीडिया, फैशन डिजाइनिंग, मॉडलिंग, फिल्म लाइन या लग्जरी आयटमों से जुड़ा हुआ है तो आप लोग सफेद पुखराज धारण कर सकते हैं। वहीं राजनीति से जुड़े हुए लोग भी सफेद पुखराज पहन सकते हैं।

इस विधि से करें धारण

सफेद पुखराज बाजार को सोने के धातु में जड़वाकर पहनना चाहिए। साथ ही सवा 6 से सवा 7 रत्ती का धारण करना चाहिए। वहीं सफेद पुखराज को शुक्र के नक्षत्र या शुक्रवार की सुबह पहन सकते हैं। धारण करने से पहले इसे दूध, गंगा जल से शुद्ध कर लें। साथ ही शुक्र देव के बीज मंत्र का 108 बार जाप करके धारण कर लें।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024