मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। जिस प्रकार सूर्य ग्रहों में राजा है। बुध और बृहस्पति मंत्री हैं और शनि सेवक है, उसी तरह से मंगल ग्रहों का सेनापति है। मनुष्य को जो रक्षा प्रदान करता है वह मंगल है। इसके अलावा ज्योतिष में मंगल का संपत्ति से भी संबंध बताया गया है।

मंगल का मुख्य मुख्य तत्व अग्नि तत्व है। इसका मुख्य रंग लाल है। साथ ही मंगल की जो धातु है वह तांबा है। मेष और वृश्चिक मंगल की राशियां हैं। मंगल मकर राशि में सबसे ज्यादा मजबूत होता है और कर्क राशि में सबसे ज्यादा कमजोर होता है। ये तो हमने आपको मंगल की विशेषता बताई। अब आगे जानते हैं कि मंगल धन-संपत्ति से क्या संबंध है? साथ ही इसे मजबूत करने के लिए ज्योतिष में क्या उपाय बताए गए हैं।

अगर मंगल की वजह से संपत्ति की समस्या उत्पन्न हो रही है तो ऐसे में हर मंगलवार को हनुमान जी को तुलसी के पत्ते अर्पित करना चाहिए। साथ ही साथ तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपको लाभ होगा। ऐसा लगातार तीन महीने तक करना चाहिए। अगर लाख कोशिश करने के बाद भी मकान न बन पा रहा हो तो ऐसे में मंगलवार को जमीन पर एक लाल रंग का त्रिकोण ध्वज लगा दें।

यह उसी जमीन पर करें जहां मकान बनवाना है। साथ ही साथ मंगलवार की सुबह मसूर की दाल का दान करें। हर मंगलवार को सवेरे मसूर की दाल का दान करें और इसके बाद ॐ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। साथ ही यह याद रखें कि मंगलवार के दिन प्याज, लहसुन, मांस-मदीरा आदि का प्रयोग आप न करें। ऐसा तीन से छह महीने तक करने पर मकान से संबंधित समस्या का जल्द ही निदान हो जाता है।