Crying Child in Dream: मान्यता है कि सपने हमको भविष्य में होने वाली घटानाओं का संकेत देते हैं। कुछ सपने देखकर हमको सुखद अनुभव होता है। तो कुछ सपने हमको भयभीत कर देते हैं। स्वप्न शास्त्र अनुसार हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है। साथ ही यह जरूरी नहीं है कि शुभ सपने देखना का असल जिंदगी में भी शुभ ही मतलब हो। यहां हम बात करने जा रहे हैं कि अगर सपने में कोई बच्चा रोते हुए दिखाई दे तो उसके क्या संकेत होते हैं। आइए जानते हैं…

सपने में बच्चे को रोते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर कोई व्यक्ति बच्चों को सपने में रोता हुए देखता है तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप कोई परेशानी में पड़ने वाले हैं। साथ ही आपको धनहानि भी हो सकती है। संतान पक्ष से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

सपने में बच्चे को हंसते हुए देखना

अगर आप किसी बच्चे को हंसते हुए देखते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। साथ ही करियर की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर कोई काम अटका हुआ था वो बन सकता है। यदि आप कोई नया बिजनेस या नौकरी शुरू करने जा रहे हैं तो आपको इसमें सफलता अवश्य मिलेगी। बच्चे को हंसते हुए देखना इस बात का भी संकेत है।

दौड़ते हुए बच्चे को सपने में देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप किसी बच्चे को सपने में दौड़ते हुए देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है। वहीं यह सपना संतान प्राप्ति के भी संकेत देता है। साथ ही दौड़ते हुए बच्चे को देखना धन आगमन का संकेत माना जाता है। साथ ही आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

जुड़वा बच्चों को सपने में देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप जुड़वा बच्चों को सपने मेंं देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको को तरक्की से जुड़ा समाचार मिल सकता है या फिर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई योजना में सफलता मिल सकती है।