वास्तुशास्त्र की मानें तो घर का कबाड़ सही दिशा में रखा जाना बहुत जरूरी है। यदि कबाड़ सही दिशा में ना रखा गया हो तो इससे घर पर दरिद्रता और परिवार के बीच कलह आ सकती है। वहीं दूसरी तरफ, यदि कबाड़ घर पर सही दिशा में रखा गया हो तो इससे परिवार में समृध्दि आने की बात कही गई है। आज हम इसी बारे में विस्तार से आपको बताएंगे कि आखिर घर पर कबाड़ कहां पर रखना चाहिए और उसका आपकी जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ता है। जी हां, वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की पूरब दिशा में भूलकर भी कबाड़ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में कलह पैदा हो जाती है। इसके साथ ही घर के मुखिया की बात को लोग सुनना पसंद नहीं करते। इससे परिवार के टूटने तक की नौबत आ जाती है। दरअसल हिंदू धर्म में पूर्व दिशा को सूर्य देव का अधिकार क्षेत्र बताया गया है।

ऐसा कहा जाता है कि घर के पूर्वी हिस्से को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे घर पर बरकत आने की मान्यता है।वास्तु के मुताबिक घर के पूर्वी हिस्से में कबाड़ रखने से अनहोनी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ की उस घर के सरकारी कामों के होने में काफी बाधा आने लगती है। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा में भी कबाड़ रखने की मनाही है। कहते हैं कि ऐसा करने से भाइयों के बीच विवाद पैदा हो जाता है।

पश्चिम दिशा को शनि देव का अधिकार क्षेत्र माना गया है। कहा जाता है कि पश्चिम की दिशा में कुछ समय के लिए लोहा, जंग खाया सामान और नुकीले पदार्थ रखे जा सकते हैं। हालांकि ये कबाड़ घर पर बहुत लंबे समय तक नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और भाग्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मालूम हो कि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है। इस दिशा में भी कबाड़ रखने की मनाही है।