Vastu Tips For House: हर घर में आमतौर पर शीशा और दीवार घड़ी होती है। वहीं लोग भी अपनी पसंद से घड़ी और शीशा लगा देते हैं, जो कि गलत है। क्योंकि अगर आपने घर में शीशा और घड़ी गलत दिशा में लगा दी है। तो आपके जीवन में नकारात्मकता का वास बना रह सकता है। साथ ही घर में दरिद्रता छा जाती है, जिससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। वहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं घर अंदर वो कौन सी दिशाएंं हैं, जहां शीशा और दिवार घड़ी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं…
इन दिशाओं में लगाएं शीशा
शीशा हमेशा पूर्व और उत्तर दिशा की तरफ ही लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार घर में इन दिशाओं पर शीशा लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि उत्तर दिशा की तो यह धन कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में शीशा लगाने से घर में शांती बनी रहती है और धन में वृद्धि होती है।
इस दिशा में न लगाएं शीशा
घर की दक्षिण, पश्चिम दिशा और आग्नेय, वायव्य और नैऋत्य कोण की दिवार पर शीशा नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके घर या ऑफिस की इन दिशाओं में मिरर लगा है तो उसे वहां से तुरंत हटा दें, क्योंकि यह अशुभ होता है। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मकता छा सकती है। साथ ही वास्तु दोष लग सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
घर की इन दिशाओंं में लगा सकते हैं घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर और पूर्व दिशा में घड़ी लगा सकते हैं। क्योंकि देवता कुबेर उत्तर दिशा में शासन करते हैं और सभी देवताओं के राजा पूर्व दिशा में विद्यमान होते हैं। यही वजह है कि इन दोनों दिशाओं को शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रह सकती है। साथ ही घन आगमन के नए रास्ते बनते हैं।
दक्षिण दिशा में न लगाएं घड़ी
घर की दक्षिण दिशा में बिल्कुल भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि इस दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इसलिए ऐसा करने से घर में बीमारी और आर्थिक तंगी पैदा हो सकती है।