Sapne Me Vahan Kharidna: हम लोग जो भी सपने देखते हैं उसका कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा हो उसका असल जिंदगी में वही मतलब हो। यहां हम आज बात करने जा रहे है कि अगर सपने में आप नया वाहन खरीदते हुए देखते हैं तो इसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…

सपने में नई कार खरीदना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप नई कार खरीदने का सपना देखते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। क्योंकि कार को स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आपको किसी योजन में सफलता मिल सकती है। आप व्यापार या किसी अन्य कार्य से यात्रा कर सकते हैं, तो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। 

सपने में गाड़ी चलाना 

अगर आप खुद को सपने में गाड़ी चलाता हुआ देखते हैं, तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आपको करियर और व्यापार में ग्रोथ मिलने वाली है। आप अपनी लगन और मेहनत से सीनियर्स के बीच अपनी अलग जगह बना सकते हैं। ऐसा सपना आपके लिए नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के संकेत देता है।

सपने में टूटी या जली हुई गाड़ी देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप सपने में टूटी या जली हुई गाड़ी देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। साथ ही इसका अर्थ है कि आपको पैसों से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ये आपके लिए नौकरी जाने के संकेत भी हो सकते हैं। साथ ही आपको धन की हानि हो सकती है। दुर्घटना के भी योग बन सकते हैं।

सपने में मंहगी गाड़ी खरीदना

सपने में मंहगी गाड़ी खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आप पर कर्जा हो सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।

गाड़ी को किसी दूसरे को देना

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप सपने में किसी दूसरे को अपनी गाड़ी देते हैं। तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप जिस कष्ट में हैं, उससे आपको मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। यह सपना सुख- समृद्धि में बढ़ोतरी का संकेत देता है।