कई लोगों के हाथ की अलग-अलग अंगुलियों पर तिल पाए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि ये तिल आपके बारें में क्या संकेत देते हैं? यदि नहीं तो हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। समुद्र शास्त्र की मानें तो हाथ की अंगुलियों पर पाए जाने वाले तिल किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बयां करते हैं। आपने कुछ ऐसे लोगों को देखा होगा जिनकी तर्जनी अंगुली पर तिल पाया जाता है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक यह तिल बहुत ही शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को यश और धन की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि ये लोग बिजनेस के फील्ड में काफी अच्छा करते हैं।
कुछ लोगों की मध्यमा अंगुली पर भी तिल पाया जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों का जीवन काफी सुख पूर्वक व्यतीत होता है। कहते हैं कि इन लोगों को अपने जीवन में बहुत ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता। ऐसी मान्यता है कि मध्यमा अंगुली पर तिल धारण करने वाले लोगों को उनके प्रयासों में बहुत जल्द सफलता मिल जाती है। कुछ लोगों की अनामिका अंगुली पर भी तिल पाया जाता है। कहते हैं कि ये लोग बहुत ज्ञानी होते हैं। इससे इन्हें अपने जीवन में यश और धन की प्राप्ति होती है।
समुद्र शास्त्र की मानें तो कनिष्क अंगुली पर तिल होना बहुत शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को उनके जीवन में धन की प्राप्ति तो होती है लेकिन जीवन में सुख नहीं रहता। इन लोगों का जीवन बेचैनी भरा होने की मान्यता है।वहीं, कुछ लोगों के अंगूठे पर भी तिल पाया जाता है। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये बड़े ही मिलनसार प्रवृत्ति के होते हैं। और इनका स्वभाव बहुत ही सच्चा होता है। इसके चलते इनके दोस्त भी बहुत ज्यादा होते हैं।


