हम सबके घर पर कांच की कुछ वस्तुएं अवश्य पड़ी हुई हैं। ये वस्तुएं हमारी अलग-अलग जरूरतों को पूरी करती हैं। लेकिन क्या जानते हैं कि घर पर पड़ी इन वस्तुओं का आपकी कुंडली से गहरा कनेक्शन हैं? जी हां, ज्योतिष शास्त्र में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कांच का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसके अलावा कांच के अलग-अलग रंगों का संबंध अलग-अलग ग्रहों से भी होता है। ऐसा कहा जाता है कि कांच सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को काफी तेजी से परावर्तित करता है। इसका प्रभाव घर के सदस्यों की मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है।

कहते हैं कि घर पर कांच से जुड़ी वस्तुओं का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे कुंडली में ग्रहों की दशा प्रभावित होती है। ऐसी भी मान्यता है कि घर पर कांच के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि इससे घर के सदस्यों के आपसी रिश्ते खराब होते हैं। कहा जाता है कि मेहमान के आने पर कांच के बर्तन का इस्तेमाल किया जा सकता है। मालूम हो कि सनातन धर्म में कांच को शुभ बताया गया है। इसीलिए सुहागन महिलाओं के कांच के चूड़ियां पहनने का प्रचलन है।

ज्योतिष जानकारों की मानें तो घर पर पड़ी कांच की वस्तुएं कभी भी गंदी नहीं होनी चाहिए। इसलिए नियमीत रूप से उनकी सफाई की जानी चाहिए। मालूम हो कि बेडरूम में कांच की वस्तुएं रखने के लिए मना किया गया है। ऐसी मान्यता है कि बेडरूम में कांच की चीजें होने से पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आती है। बता दें कि घर के मुख्य द्वार पर कांच की वस्तुएं लगाने के लिए मना किया गया है। कहते हैं कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है।