दही और पनीर हम सबके भोजन का अहम हिस्सा हैं। सेहत के लिहाज से इन्हें बेहतर बताया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही और पनीर का किन ग्रहों से संबंध है? और इनके सेवन से किन ग्रहों की दशा मजबूत होती है? यदि नहीं तो आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। मालूम हो कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को जीवन में सुख-शांति का कारक माना गया है। कहते हैं कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की दशा कमजोर होती है उन्हें उनके प्रयासों में सफलता नहीं मिलती। दिलचस्प बात यह है कि दही और पनीर का संबंध शुक्र ग्रह से बताया गया है। दरअसल दही और पनीर का रंग सफेद होता है और शुक्र का पसंदीदा रंग भी सफेद बताया गया है।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो दही और पनीर खाने से कुंडली में शुक्र ग्रह की दशा मजबूत होती है। ऐसा होने से जीवन में समृद्धि आने की मान्यता है। दही और पनीर खाने के अलावा इनका दान करने को भी शुभ माना गया है। कहते हैं कि इससे शुक्र ग्रह की दशा सही रहती है और व्यक्ति के रिश्तों में मजबूती आती है। मालूम हो कि माता लक्ष्मी का पसंदीदा रंग भी सफेद बताया गया है। ऐसे में दही और पनीर से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की भी मान्यता है।

बता दें कि उच्च शिक्षा और करियर में सफलता पाने के लिए दिन के समय ही दही और पनीर का सेवन करने को शुभ माना गया है। ज्योतिष की मानें तो जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा दसवें भाव में होता है, उन्हें रात के समय दूध से बनी चीजों को सेवन नहीं करना चाहिए। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि मेष लग्न वालों को शारीरिक ऊर्जा की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए इन्हें ज्यादा से ज्यादा दूध से बनी चीजों का सेवन करने के लिए कहा गया है।