क्या आपने स्त्री ऋणदोष के बारे में सुना है? क्या आप जानते हैं कि यह दोष होने पर किसी तरह की पेरशानियों का सामना करना पड़ता है? यदि नहीं तो हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। स्त्री ऋणदोष बहुत ही बुरा माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि स्त्री ऋणदोष होने पर लड़का चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, उसे लड़की का साथ नहीं मिलता। कहने का तात्पर्य यह है कि स्त्री ऋणदोष होने पर लड़के की शादी नहीं होती। ऐसी दशा में लड़के की शादी में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। ऐसा कहा जाता है कि स्त्री ऋणदोष होने पर यदि शादी हो भी जाए तो पति को पत्नी का प्यार नहीं मिलता। कहते हैं कि ऐसी स्थिति में पत्नी कभी भी अपने पति की इज्जत नहीं करती।

मान्यता है कि स्त्री ऋणदोष होने पर वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। इस दोष का शिकार पति की पत्नी सदैव उस पर शक करती रहती है। माना जाता है कि पति चाहे जितनी भी कोशिश कर ले उसे अपनी पत्नी से प्यार नहीं मिल पाता। साथ ही ऐसे पति-पत्नी के बीच बात-बात पर लड़ाई भी खूब होती है। मालूम हो कि स्त्री ऋणदोष होने पर व्यक्ति को पत्नी के अलावा मां, बहन और अन्य स्त्रियों से भी सम्मान नहीं मिलता।

स्त्री ऋणदोष दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इसके लिए सबसे पहला उपाय यह है कि आप स्त्रियों का सम्मान करना सीखिए। आप भूलकर भी किसी स्त्री का अनादर मत कीजिए। साथ ही किसी स्त्री की पीठ पीछे भी बुराई न करें। एक अन्य उपाय में 11 छोटी कन्याओं को रविवार के दिन भोजन कराने के लिए कहा गया है। बच्चियों को भोजन में उड़द, सरसों और दूध से बनी मिठाई खिलाएं। एक अन्य उपाय में किसी गरीब बच्ची की मदद करने के लिए कहा गया है।