हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। हिंदू लोग गाय की पूजा करते हैं। गाय से मिलने वाली चीजों का अत्यन्त पवित्र और लाभकारी माना गया है। गाय से मुख्य रूप से कुल पांच चीजें प्राप्त होती हैं। ये हैं- दूध, दही, मक्खन, मूत्र और गोबर। इन्हें ही सामूहिक रूप से पंचगव्य कहा जाता है। इन पांचों ही चीजों का अलग-अलग लाभ बताया गया है। हम आपको बारी-बारी से इनके लाभ बता रहे हैं।
1. दूध: दूध बेहद ही पौष्टिक आहार है। गाय के दूध का सेवन करने से फैट नहीं बढ़ता। साथ ही गाय का दूध पचने में आसान होता है। इसलिए इससे पाचन संबंधी दिक्कतें नहीं होतीं।
2. दही: गाय के दूध से बनने वाली दही को काफी पौष्टिक माना जाता है। इस दही को खाने से मोटापा नहीं बढ़ता। साथ ही दही खाने से पेट सही रहता है।
3. मक्खन: गाय के दूध से बनने वाले मक्खन को वरदान कहा जाता है। गाय के दूध का मक्खन खाने से ऊर्जा प्राप्त होती है। इससे व्यक्ति दिनभर मजबूती से काम कर पाता है।
4. मूत्र: गाय के मूत्र में कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। साथ ही इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। गाय में मूत्र में छोट से लेकर बड़े रोगों को ठीक करने की क्षमता होती है।
5. गोबर: गाय के गोबर से घर की सफाई की जाती है। गाय के गोबर से उपले बनाए जाते हैं। साथ ही गाय के गोबर को कीटाणु रोधी भी बताया गया है।
