Manik Stone: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए मंत्र और रत्नों का वर्णन किया है। मतलब अगर कोई ग्रह आपकी कुंडली में अशुभ स्थित है, तो उस ग्रह से संबंधित रत्न पहनने से उस ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं माणिक्य रत्न के बारे में, जिसका संबंध सूर्य देव से माना जाता है। माणिक्य रत्न धारण करने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही राजनीति में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं माणिक्य रत्न धाऱण करने के लाभ और पहनने की विधि…

ये लोग धारण कर सकते हैं माणिक्य

  • रत्न शास्त्र अनुसार मेष, सिंह और धनु लग्न के लोग माणिक्य पहन सकते हैं।
  • कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न के जातक भी कुंडली का विश्लेषण करके माणिक्य धारण कर सकते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति को ह्रदय और नेत्र रोग हैं तो भी वह माणिक्य धारण कर सकता है।
  • अगर किसी व्यक्ति की कुंडली के धन स्थान, दशम भाव, नवम स्थान, पंचम भाव, एकादश भाव में सूर्य उच्च के स्थित हैं तो भी माणिक्य पहन सकते हैं।
  • साथ ही कुंडली में अगर सूर्य देव वीक स्थित हों तो भी माणिक्य पहन सकते हैं।

माणिक्य धारण करने के लाभ

वैदिक ज्योतिष अनुसार माणिक्य पहनने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। वहीं अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आप अपनी कुंडली का विश्लेषण कराकर माणिक्य धारण कर सकते हैं। वहीं जो लोग सरकारी काम से जुड़े हुए हैं वो लोग माणिक्य पहन सकते हैं। माणिक्य धारण करने से रिश्तों में मजबूती रहती है और आसपास सकारात्मक एनर्जी का संचार होता है।

इस विधि से धारण करें माणिक्य

माणिक्य बाजार से कम से कम 8 से सवा 8 रत्ती का धारण करना चाहिए। वहीं माणिक्य सबसे अच्छी क्वालिटी बैंकॉक और बर्मा देश की होती है। वहीं तांबा या सोने के धातु में माणिक्य को धारण करना सबसे शुभ माना जाता है। वहीं माणिक्य को अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए। साथ ही अंगूठी को पहले गंगाजल और गाय के दूध से शुद्ध करनी चाहिए। उसके बाद अंगूठी को धारण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024