Black Hakik Gemstone: रत्न शास्त्र अनुसार व्यक्ति को रत्नों का चुनाव बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। रत्न और उपरत्न केवल शोभा बढ़ाने का साधन नहीं है बल्कि उनमें अलौलिक शक्ति का समावेश भी होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं ऐसे उपरत्न के बारे में जिसका संबंध कर्मफल दाता शनि देव से है और इसका नाम है ब्लैक हकीक। आपको बता देंं ब्लैक स्टोन को पहनने से धन में और भाग्य में वृद्धि होने की मान्यता है। साथ ही इसको धारण करने से शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं धारण करने की विधि और इसको धारण करने के फायदे…
इन राशि वालों को करता है सूट:
रत्न शास्त्र के अनुसार वृष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशियों को काला हकीक धारण करने की सलाह दी जाती है। अगर शनि केंद्र के स्वामी हैं तो भी काला हकीक धारण कर सकते हैं। साथ ही अगर शनि देव सकारात्मक (उच्च) के जन्मकुंडली में स्थित हैं, तो भी हकीक धारण कर सकते हैं। लेकिन वो राशियां जिनकी शनिदेव से शत्रुता है, उन्हें काला हकीक धारण करने से मना किया जाता है। जैसे मेष, वृश्चिक, कर्क, सिंह राशि वालों को काला हकीक धारण करने से बचना चाहिए।
काला हकीक धारण करने के लाभ:काला हकीक व्यक्ति को बुरी नजर और जादू- टोने से बचाता है। इसको धारण करने से जीवन में सौभाग्य आता है और यह दुर्भाग्य को दूर करता है। इसको धारण करने से शनि ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है। साथ ही यह रक्त परिसंचरण को नियंत्रित करता है और त्वचा की समस्याओं को भी ठीक करता है। इसको धारण करने से व्यक्ति की आध्यात्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ती है। जिन लोगों को नींद नहीं आने की समस्या है, वो लोग भी हकीक को धारण कर सकते हैं।
इस विधि से करें धारण:काले हकीक को शनिवार के दिन शाम को लॉकेट या अंगूठी बनबाकर धारण कर सकते हैं। काले हकीक का वजन कम से कम 8 से 10 रत्ती का होना चाहिए। इसको चांदी के धातु में धारण किया जा सकता है। हकीक की माला से जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।