Signs Of Death In Garuda Purana: सनातन धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। इस पुराण में व्यक्ति को मरने के बाद क्या सजा मिलती है, उसका वर्णन मिलता है। साथ ही गरुड़ पुराण का पाठ तब किया जाता है, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। इसमें स्वर्ग, नरक, पाप, पुण्य  ज्ञान, नीति, नियम और धर्म की बातों का वर्णन मिलता है। वहीं गरुड़ पुराण के अनुसार जब मनुष्य की मृत्यु करीब आती है तो उससे पहले ही उसे कुछ संकेत मिलने लगते हैं। आइए जानते हैं ये संकेत कौन से हैं…

हाथों की रेखाएं पड़ जाती हैं हल्की

किसी भी व्यक्ति की मृत्यु जब निकट होती है, तो उसके हाथों की रेखाएं एकदम हल्की पड़ जाती हैं। साथ ही कुछ लोगों को ये बिल्कुल भी दिखाई देना बंद हो जाती हैं और आंखों के सामने अंधेरा सा छा जाता है।

यमदूत देने दिखाई देने लगते हैं

गरुड़ पुराण मुताबिक जिस व्यक्ति की मुत्यु में एक पहर का समय शेष रह जाता है। उस मनुष्य को यमराज के दूत दिखाई देने लगते हैं। साथ ही उसको ऐसा एहसास होता कि कोई नकारात्मक शक्ति उसके पास है।

सपने में पूर्वजों का दिखाई देना

गरुड़ पुराण अनुसार जब भी व्यक्ति का आखिरी समय होता है तो व्यक्ति को अपने आसपास उन लोगों का साया नजर आने लगता है। जो पहले इस दुनिया से जा चुके हैं। मतलब व्यक्ति को अपने पूर्वज दिखने लगते हैं। उसे ऐसा एहसास होता है कि मानो वे लोग उसको अपने पास बुला रहे हों।

रहस्‍यमयी द्वार दिखने लगता है

जब किसी व्यक्ति के प्राण निकलने वाले होते हैं तो एक प्रकार का रहस्‍यमयी द्वार दिखने लगता है। कुछ लोगों को उस द्वार से प्रकाश की किरणें निकलती हुई नजर आती हैं तो कुछ को उस द्वार से आग की लपटें निकलती हुई दिखती हैं। साथ ही उसे अचानक ही उसके द्वारा बुरे काम याद आने लगते हैं। साथ ही वह ना चाहते हुए बुरी यादों को रोक नहीं पाता है।  

परछाई नहीं देती है दिखाई

व्‍यक्ति का आखिरी वक्‍त निकट आ जाने पर उसे पानी, शीशा और घी, तेल में अपनी परछाई नहीं दिखाई देती है। ऐसा गरुड़ पुराण में उल्लेख मिलता है।