आंखे सब कुछ बयां कर देतीं हैं- ये अक्सर आपने सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र में आंखों के बारे में कई ऐसीं बातें बताई गईं हैं। जिनको जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल सामुद्रिक शास्त्र अनुसार व्यक्ति की आंखों के रंग से उसका व्यक्तित्व और नेचर जाना जा सकता है। तो आइए जानते हैं आंखों के रंग के बारे में क्या कहा गया है सामुद्रिक शास्त्र में…
भूरी आंखें वाले लोग:
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भूरी आंखों वाले लोग खुशमिजाज और मजाकिया होते हैं। ये स्वभाव से मिलनसार भी होते हैं। साथ ही इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहना जानते हैं। साथ ही ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। ये जो भी कुछ कहते हैं वो मुंह पर कहते हैं। हालांकि इन लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी भी आ जाता है।
काली आंखें वाले लोग:
ये लोग नेक दिल वाले होते हैं। ये अपनी मेहनत से ऊंचे मुकाम पर पहुंचते हैं। साथ ही ये लोग सुनते सबकी हैं। लेकिन करते अपने मन की है। ये लोग वर्तमान में जीते हैं। साथ ही ये लोग कोई भी फैसला बहुत सोच विचार कर लेते हैं। ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। साथ ही काली आंखें वाले लोग अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत केयरिंग होते हैं।
नीली आंखें वाले लोग:
नीली आंखों वाले स्वभाव से बहुत जिद्दी होते हैं। साथ ही इन लोगों को स्वतंत्रता प्रिय होती है। ये किसी के दबाव में काम नहीं कर पाते हैं। वहीं ये लोग अगर किसी टारगेट के पीछे पड़ जाएं तो उसे पाकर ही दम लेते हैं। साथ ही ये लोग लैविश लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। ये लोग शौक- मौज पर खुलकर खर्च करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Vastu Tips: धन दौलत में वृद्धि के लिए वास्तु अनुसार आजमाएं ये उपाय, धन के देवता कुबेर रहेंगे मेहरबान
हेजल रंग की आखें वाले लोग:
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की आंखें हेजल रंग की होती हैं वह बहुत सकारात्मक स्वभाव के होते हैं। ये लोग सत्य बोलते हैं और सत्य ही सुनना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग अपने राज छुपाकर रखते हैं। लेकिन ये बातचीत करने में माहिर होते हैं और ये पहली मुलाकात में सामने वाले को अपना दीवाना बना लेते हैं। वहीं ये कला प्रेमी और कला के जानकार भी होते हैं। (यह भी पढ़ें)- ग्रहों के राजकुमार बुध ने गुरु की राशि में किया प्रवेश, इन 3 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ