आपने कई लोगों के घरों या दफ्तरों में हाथी की मूर्ति रखी हुई देखी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथी की मूर्ति रखने के क्या फायदे बताए गए हैं? यदि नहीं तो हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। घर के मुख्य द्वार पर भी हाथी की मूर्ति रखनी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती है। ऐसा होने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और लोग मिलजुलकर रहते हैं। जिस मूर्ति में हाथी का सूंड नीचे की ओर रहता है, ऐसी मूर्ति लगाने से भी परिवार में सुख-शांति आने की मान्यता है। वहीं, जिस मूर्ति में हाथी का सूंड ऊपर की ओर रहता है, ऐसी मूर्ति घर में लगाने से बरकत होने की मान्यता है।

घर के बेडरूम में भी हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है। और दंपत्ति के बीच बात-बात पर विवाद नहीं होता। इसके अलावा घर में हाथी और उसके बच्चे की मूर्ति रखना भी काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में बच्चे आज्ञाकारी होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे बच्चे अपने माता-पिता का काफी सम्मान करते हैं और वे संस्कारी भी होते हैं।

स्टडी टेबल पर भी हाथी की मूर्ति रखने के लिए कहा जाता है। मान्यता है कि इससे बच्चों का पढ़ाई-लिखाई से ध्यान नहीं भटकता और उनके द्वारा पढ़ी गई चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं। संतान प्राप्ति के लिए भी हाथी की मूर्ति को शुभ माना गया है। कहते हैं कि इसके लिए बेडरूम में सात हाथियों की मूर्तियां रखनी चाहिए। इसके साथ ही करियर में तरक्की पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में हाथी की मूर्ति रखने के लिए कहा जाता है।

कहते हैं कि करियर में तरक्की पाने के लिए भी घर में हाथी की मूर्ति रखनी चाहिए। मान्यता है कि घर की उत्तर दिशा में हाथी की मूर्ति रखने से नौकरी लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है और परिवार के सदस्य अपने करियर के प्रति काफी फोकस हो जाते हैं।