Weekly Tarot Horoscope 26 January to 1 February 2026 (साप्ताहिक टैरो लकी राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026): इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल मकर राशि में एक साथ विराजमान रहेंगे। इसके कारण बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग, मंगल आदित्य योग के साथ-साथ चतुर्ग्रही राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा 29 जनवरी को मंगल श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, 30 जनवरी को गुरु बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे, वहीं 31 जनवरी को बुध और शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। मंगल अपनी उच्च राशि मकर में रहकर रूचक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल जीवन के हर पहलू को प्रभावित करती है। वर्तमान समय कुछ राशियों के लिए आत्मविश्लेषण और धैर्य की सीख लेकर आया है, तो कुछ के लिए करियर, प्रेम और आर्थिक मामलों में बदलाव के संकेत दे रहा है। मेष, मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए यह अवधि विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहने वाली है, जहां सही निर्णय, संयम और समझदारी से बड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं 26 जनवरी से लेकर 1 फरवरी 2026 तक के बीच किन राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है।
मेष राशि ( Mesh Zodiac)
यह समय आत्ममंथन और संयम बरतने का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता प्रभावी रहेगी, लेकिन आवेश में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद की संभावना है, इसलिए संवाद में संतुलन बनाए रखें। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है, ऐसे में साथी के साथ खुलकर बात करना आवश्यक होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, हालांकि अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज़ से सिरदर्द, अनिद्रा या रक्तचाप संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
लकी नंबर: 3 | लकी रंग: कॉपर रेड
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
यह दौर आपकी सोच और निर्णय क्षमता की परीक्षा लेने वाला है। करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे असमंजस की स्थिति बन सकती है। साझेदारी में कार्य करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। प्रेम जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, इसलिए किसी की बातों में आने से पहले सत्यता परख लें। आर्थिक रूप से समय मिश्रित फल देने वाला है, अतः निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक तनाव और नींद की कमी परेशान कर सकती है।
लकी नंबर: 9 | लकी रंग: गहरा लाल
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
यह समय बदलाव और आत्मबल को मजबूत करने का है। करियर में गुप्त विरोधियों से सतर्क रहना आवश्यक होगा, लेकिन आपकी सूझबूझ और धैर्य अंततः सफलता दिलाएंगे। पद या जिम्मेदारी में अचानक परिवर्तन संभव है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी, पर अधिकार जताने की प्रवृत्ति से विवाद उत्पन्न हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी होगा।
लकी नंबर: 5 | लकी रंग: पीला
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
यह समय कड़ी मेहनत और बढ़ती जिम्मेदारियों का संकेत देता है। करियर में कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन आपके प्रयासों की सराहना भी होगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन या नई भूमिका मिल सकती है। प्रेम जीवन में समय की कमी के कारण दूरी महसूस हो सकती है, इसलिए रिश्तों को प्राथमिकता देना आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, विशेषकर कर्ज और निवेश को लेकर। स्वास्थ्य में थकान, जोड़ों का दर्द या तनाव की समस्या हो सकती है।
लकी नंबर: 10 | लकी रंग: ग्रे
मीन राशि (Pisces Zodiac)
यह अवधि आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। करियर से जुड़े निर्णयों में भ्रम की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य और विवेक से सही दिशा मिलेगी। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और पुराने रिश्ते फिर से मजबूत हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, पर खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य के मामले में भावनात्मक थकान या एलर्जी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं
लकी नंबर: 12 | लकी रंग: हल्का नीला
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
