Bhadra Rajyog: सितंबर माह का आखिरी सप्ताह कई राशियों के लिए खास हो सकता है। 23 से 29 सितंबर का इस सप्ताह में कई बड़े-बड़े राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों की सोई हुई किस्मत जाग सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शुक्र, बुध और शनि अपनी-अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान है। ऐसे में कई राजयोग का निर्माण हो रहा है। शनि अपने मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है, जिससे शश राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही बुध के कन्या राशि में होने से भद्र राजयोग और शुक्र के तुला राशि में होने से मालव्य नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं।इस सप्ताह इन राजयोगों का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही धन-ऐश्वर्य की भी प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इस सप्ताह किन राशियों की किस्मत चमक सकती है…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी खास साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह खुशियां लेकर आने वाला हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में चली आ रही उलझन अब समाप्त हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये सप्ताह लकी साबित हो सकता है। करियर और बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इसके साथ ही जीवन नमें एक के बाद एक खुशियों का आगमन होगा। दोस्तों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी सितंबर माह का ये सप्ताह काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। किसी बड़ी योजना के आप सहयोगी हो सकते हैं। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आप किसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ काम कर सकते हैं। इससे आपके करियर में एक अच्छी उड़ान मिल सकती है। कार्यस्थल में आपको सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में समर्थ हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। लव लाइफ के मामलों की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा साबित हो सकता है। बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी। इसके साथ ही छात्रों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा साबित हो सकता है। एकाग्रता की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता हासिल हो सकती है। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के कारण कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को कोई ऑफर मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024