Weekly Lucky Horoscope 9 December to 15 December 2024: दिसंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत आज यानि 9 दिसंबर से हो चुकी है। इस हफ्ते कई ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, 11 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में उदित होंगे। इसके साथ ही शुक्र मकर राशि, सूर्य और बुध वृश्चिक राशि, शनि कुंभ राशि, राहु मीन, केतु कन्या और गुरु वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों के लिहाज से देखा जाए तो नया सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में इस परिवर्तन का असर कुछ खास राशियों पर देखने को मिलेगा। इन राशि वाले जातकों की करियर, प्रेम और पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आइए जानते हैं इस हफ्ते किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। पढ़ें साप्ताहिक लकी राशिफल 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। लंबे समय से जो समस्याएं आपको परेशान कर रही थीं, अब उनका हल मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। कार्यस्थल पर सीनियर-जूनियर से सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे थे, उन्हें अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पैसे बचाने में भी सफलता मिलेगी। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि वालों के लिए यह हफ्ता खुशखबरी लेकर आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लोगों को सफलता मिलेगी। करियर में सुधार होगा। नौकरी कर रहे लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर या प्रमोशन मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी और प्यार में नयापन महसूस होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यापार और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। यह यात्रा फायदेमंद साबित होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सिंगल लोगों की शादी की बात पक्की हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता सफलता और खुशियों से भरा रहेगा। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा होने के रास्ते खुलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के लिए यह हफ्ता खास होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिलेंगे। करियर के लिहाज से भी सप्ताह शानदार रहने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।