Weekly Lucky Horoscope 30 December to 5 January 2025: साल 2025 की शुरुआत कुछ राशियों के लिए खुशियों और तरक्की का पैगाम लेकर आ रही है। दरअसल, वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नए साल के पहले हफ्ते में धन योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जनवरी 2025 सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और चंद्रमा पर मंगल की सप्तम दृष्टि होने से धन योग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में धन योग बनने से कुछ राशि के लोगों के लिए ये हफ्ता बेहद खास रहेगा। इन्हें धन, सम्मान और कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

साल 2025 का पहला सप्ताह वृषभ राशि के लोगों के लिए शानदार रहने वाला है। इस हफ्ते वृषभ राशि के लोग हर काम प्लानिंग के साथ करेंगे, जिससे सफलता मिलेगी। व्यापार में फायदा होगा और प्रॉपर्टी खरीदने के मौके भी आ सकते हैं। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए ये हफ्ता मस्ती और फायदों से भरा रहेगा। अचानक पैसे मिलने के योग हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और विरोधियों को जवाब देने में आप सफल रहेंगे। व्यापारियों को अपने काम को बढ़ाने के मौके मिलेंगे। परिवार और बच्चों से खुशी मिलेगी। इस हफ्ते पार्टनर का पूरा सपोर्ट रहेगा। करियर-कारोबार में आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के लोगों के लिए ये हफ्ता तरक्की और फायदे का है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। महिलाएं अपने काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। इस हफ्ते की गई यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। अच्छी इनकम के स्त्रोत बनेंगे। रिश्तों में मिठास रहेगी।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)

वृश्चिक राशि वालों के लिए ये हफ्ता मेहनत और सफलता का है। ऑफिस और परिवार की उलझनों को सुलझाने का सही समय है। नौकरी में तरक्की और कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत रहेगी।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि वालों के लिए ये हफ्ता किस्मत का साथ लेकर आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। व्यापारियों को अच्छा फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई संभावनाएं मिलेंगी। दांपत्य जीवन में प्यार और सहयोग बना रहेगा। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।