Weekly Lucky Horoscope 25 November to 1 December 2024: आज यानी 25 नवंबर से नए हफ्ते की शुरुआत नवंबर के आखिरी सप्ताह में गजकेसरी राजयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस राजयोग के असर से बुद्धि, विवेक और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इस सप्ताह चंद्रमा वृश्चिक राशि में भी गोचर करेंगे और गुरु से समसप्तक स्थिति में होगा, जिससे यह खास योग बनेगा। ज्योतिष की मानें तो कुछ राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह बेहद लकी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

नया सप्ताह वृषभ राशि वाले जातकों के लिए शानदार रहेगा। इस हफ्ते आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको परिवार की किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाना पड़ सकता है। इस हफ्ते माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगा। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह हफ्ता लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें और उन्हें नजरअंदाज न करें।

कन्या राशि Virgo Zodiac)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए नया हफ्ता बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने मन मुताबिक सफलता मिलेगी। इस हफ्ते लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में लाभ पाने के लिए थोड़ा रिस्क लेना पड़ सकता है, लेकिन यह रिस्क आपको बड़ी उपलब्धियां दिला सकता है। इस हफ्ते परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उन्हें परिवार की तरफ से मंजूरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

तुला राशि (Libra Zodiac)

तुला राशि वाले जातकों के लिए यह हफ्ता सौभाग्यशाली रहेगा। करियर में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके विरोधी भी आपकी तरक्की देखकर हैरान रह जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस हफ्ते धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। हालांकि, खर्चे ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन लेन-देन की समस्याएं दूर होंगी। रिश्तों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता खुशियों भरा रहेगा। जिन चीजों को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, वे अब सुलझने लगेंगी। हालांकि, आपको अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखना होगा और विरोधियों से सावधान रहना पड़ेगा। आपके दोस्त और जीवनसाथी इस हफ्ते आपका पूरा सहयोग करेंगे और मुश्किल वक्त में आपके साथ खड़े रहेंगे। लव पार्टनर या जीवनसाथी आपकी ताकत बनेगा और आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024