Weekly Lucky Horoscope 21 to 27 October 2024: 21 अक्टूबर 2024 से नए हफ्ते की शुरुआत होने वाली है। ग्रहों के लिहाज से नया सप्ताह बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस हफ्ते गौरी योग बन रहा है। यह योग चंद्रमा और गुरु की युति से बन रहा है। इस दौरान चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेगा, जहां गुरु पहले से ही स्थित हैं। ज्योतिष शास्त्र में गौरी योग को धन, संपत्ति और समृद्धि देने वाला माना जाता है। वहीं ज्योतिष के अनुसार, इस योग में इन 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते की लकी राशियां कौन सी हैं।
मेष साप्ताहिक लकी राशिफल
मेष राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह अत्ंयत शुभ साबित होने वाला है। पहले किए गए निवेश का आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस हफ्ते कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत में सुधार होगा। इस हफ्ते आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है।
वृषभ साप्ताहिक लकी राशिफल
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। इस हफ्ते आपको भूमि, भवन आदि से लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे थे तो इस हफ्ते आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाहा पद या जिम्मेदारी प्राप्त कर सकते हैं। परिवारवालों का साथ मिलेगा।
कर्क साप्ताहिक लकी राशिफल
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है। इस हफ्ते आप अपनी ऊर्जा और समय को बेहतरीन तरीके से मैनेज कर सकेंगे। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह समय काफी लाभदायक रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल
सिंह राशि वाले जातकों के लिए भी यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी या कारोबार से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा। परिवारवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। छात्रों को करियर में सफलता मिल सकती है।
कुंभ साप्ताहिक लकी राशिफल
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह गुड लेकर आ रहा है। नौकरी खोज रहे लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। करियर-कारोबार से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
