Weekly Lucky Horoscope 21 To 27 April 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस हफ्ते की में शुरुआत में वसुमती योग बन रहा है जो कि धन, समृद्धि, यश और सफलता का सूचक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, इस योग का निर्माण तब होता है जब चंद्रमा से छठे भाव में गुरु होते हैं। इस बार चंद्रमा धनु राशि में और गुरु वृषभ राशि में होंगे, जिससे वसुमती योग बनेगा। ऐसे में आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। इन राशियों के जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में तरक्की और खुशियां मिलेंगी। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते की लकी राशियां कौन सी हैं। यहां जानें अपना साप्ताहिक लकी राशिफल…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही फलदायी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत ही किसी शुभ समाचार या किसी व्यक्ति से सहयोग मिलने से होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। इस हफ्ते आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको किसी मंच पर सम्मानित भी किया जा सकता है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा, खासकर अगर आपने पहले कोई निवेश किया था तो उसका लाभ अब मिलेगा। आपका सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Singh Zodiac)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए भी यह सप्ताह लकी साबित हो सकता है। इस हफ्ते अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर से जुड़े फैसले आपके पक्ष में जाएंगे। यदि आप पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के दूसरे भाग में प्रमोशन या कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन भी सुकून देने वाला रहेगा। कुल मिलाकर आपके लिए समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Zodiac)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह उम्मीदों से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। परिवार में किसी मेहमान के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे काम में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में भी कुछ खास हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी के साथ-साथ साइड इनकम के रास्ते भी खुल सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। किसी पुराने विवाद या कोर्ट केस में राहत मिल सकती है। गृहिणियों के लिए यह सप्ताह धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। समाज सेवा से जुड़े लोग सम्मान पा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना है, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक