Weekly Lucky Horoscope 2 December to 8 December 2024: 2 दिसंबर से नए हफ्ते की शुरुआत होने वाली है और ज्योतिष की मानें तो ग्रहों के लिहाज से नया सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। क्योंकि दिसंबर के पहले हफ्ते में शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे। इसी के साथ चंद्रमा और शुक्र का खास योग बनेगा। ऐसे में इस हफ्ते शुक्र के प्रभाव से इन 5 राशियों को करियर, प्यार और पर्सनल लाइफ में अपार खुशियां और सफलता मिल सकती हैं। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते की ये 5 लकी राशियां कौन सी हैं।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि वाले जातकों के लिए दिसंबर माह का पहला हफ्ता काफी फायदेमंद रहेगा। इस हफ्ते आपको करियर में नए मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर और जूनियर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस हफ्ते आपको अपने दोस्तों की भी मदद मिलेगी, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आपकी सेहत भी ठीक रहेगी। कुल मिलाकर, यह हफ्ता आपके लिए शानदार रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों को दिसंबर के पहले हफ्ते में कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस हफ्ते करियर के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। हफ्ते की शुरुआत में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे चीजें बेहतर होंगी। परिवार और दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे बड़ी परेशानियां भी आसानी से हल हो जाएंगी। इस हफ्ते धैर्य से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी।
तुला राशि (Libra Zodiac)
तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता नौकरी और करियर में बदलाव लेकर आ सकता है। किसी खास दोस्त या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवारवालों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। पति-पत्नी के बीच भी अच्छा तालमेल रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह हफ्ता भाग्यशाली रहेगा। जो मौके आप लंबे समय से ढूंढ रहे थे, वो इस हफ्ते मिल सकते हैं। परिवार, खासकर पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि वाले जातकों को इस हफ्ते लाभ मिल सकता है। आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी पद की प्राप्ति होगी या कोई बड़ा डील प्राप्त हो सकता है। जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा। व्यापार में भी वृद्धि होगी। आपको अपने पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।