Weekly Lucky Horoscope 18 to 24 November 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर का यह सप्ताह बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते गौरी योग और बुधादित्य राजयोग जैसी शुभ स्थितियां बन रही हैं। ये योग कुछ राशियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। खासतौर पर मिथुन, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। इस हफ्ते इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते की लकी राशियां कौन सी हैं। पढ़ें साप्ताहिक लकी राशिफल।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपका काम समय से पूरा हो जाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जो लोग काफी समय से अपना कारोबार बढ़ना चाहते थे तो इस हफ्ते उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। विदेश जाने की सोच रहे लोग भी इस सप्ताह कोई बड़ी सफलता पा सकते हैं। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते थे, तो यह समय बहुत अच्छा है। इस हफ्ते भूमि या वाहन भी खरीद सकते हैं।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वाले जातकों के लिए भी नया सप्ताह शुभ रहेगा। हफ्ते की शुरुआत कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जैसे-जैसे सप्ताह बढ़ेगा, आपके पास अच्छे मौके आ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और सीनियर से तारीफ मिल सकती है। इस हफ्ते धार्मिक गतिविधियों में भी आपका मन लगेगा। कहीं यात्रा का योग भी बन सकता है। विद्यार्थियों को भी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी बड़े व्यक्ति की सफलता से सब खुश होंगे। नौकरी में भी बहुत अच्छा समय चल रहा है। जो लोग राजनीति में हैं, उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस हफ्ते कोई वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। सप्ताह के दूसरे भाग में परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ में भी रोमांस बढ़ेगा।
मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह बहुत ही खास रहेगा। इस समय घर-परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इस हफ्ते आपकी कुछ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। जैसे भूमि, भवन या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी सुलझ जाएगी। व्यापारी वर्ग को अचानक से अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में अधिकारियों से अच्छे रिश्ते बनेंगे।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।