Weekly Lucky Horoscope 16 December to 22 December 2024: आज से नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। ज्योतिष के लिहाज से नया सप्ताह बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस हफ्ते शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। दरअसल, इस हफ्ते गुरु और बुध की स्थिति से प्रतियुति योग बन रहा है और इसे ज्योतिष में बहुत शुभ योग माना जाता है। इसके अलावा इस हफ्ते बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे साथ ही सप्ताह आरंभ में सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुके होंगे। इस हफ्ते मंगल अपनी नीच राशि कर्क में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस हफ्ते विशेष रुप से इन 5 राशियों को लाभ मिल सकता है। इन राशियों को करियर में सफलता, धन लाभ और अच्छे मौके मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते की लकी राशियां कौन सी हैं। पढ़ें साप्ताहिक लकी राशिफल।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए नया सप्ताह खुशियां लेकर आ रहा है। आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। इस हफ्ते आप किसी खास काम में सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की तारीफ मिलेगी और सीनियर्स से सम्मान मिलेगा। करियर की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। इस हफ्ते आप अपना अधिकांश समय मौज मस्ती में बीताएंगे।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि वालों के लिए यह हफ्ता करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छा रहेगा। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगा। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। कई दिनों से चली आ रही पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस हफ्ते अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद होगी।
तुला राशि(Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी के मौके मिल सकते हैं। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। लव मैरिज की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह हफ्ता उत्साह और तरक्की का रहेगा। कामकाज में आपको नए मौके मिलेंगे और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा और अटके काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए यह हफ्ता अवसरों से भरा रहेगा। आपको एक के बाद एक अच्छे मौके मिलेंगे, जिन्हें आपको हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। किसी महिला मित्र की मदद से अटके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह बेहद अहम रहने वाला है क्योंकि ग्रहों के लिहाज से यह सप्ताह शुभ है। इस हफ्ते बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे। इसके साथ ही कई योग बनेगा। ऐसे में नया सप्ताह कुछ राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। इन राशियों को इस हफ्ते भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।