Weekly Lucky Horoscope 12 to 18 January 2026 (साप्ताहिक लकी राशिफल 12 से 18 जनवरी 2026): जनवरी माह का ये सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली हो सकता है। इस सप्ताह पोंगल, मकर संक्रांति से लेकर षटतिला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इसके अलावा ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शुक्र, बुध मंगल और सूर्य की स्थिति में बदलाव होने वाला है, जिससे कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह की 13 तारीख को शुक्र 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर शुक्र के साथ युति करके शुक्रादित्य योग का निर्माण करेंगे। 16 जनवरी को मंगल भी आ जाएंगे, जिससे मंगल आदित्य राजयोग का निर्माण होगा और 17 जनवरी को बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे और लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य योग के साथ त्रिग्रही राजयोग का निर्माण होगा। इसके साथ ही सूर्य, शुक्र वृषभ राशि में विराजमान अरुण के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति के इस सप्ताह में 12 में से इन 5 राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस सप्ताह की 5 लकी राशियों के बारे में….
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के दशम भाव में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र विराजमान रहेंगे। इसके अलावा गुरु तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को इस सप्ताह नई नौकरी मिलने के कई अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन से लेकर वेतन वृद्धि की बात हो सकती है। ये हफ्ता कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। धन और आय में उल्लेखनीय वृद्धि के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसका अर्थ यह है कि आपकी आमदनी के स्रोत पहले से अधिक सशक्त होंगे। यह लाभ मुख्य रूप से करियर से जुड़ा हो सकता है, जैसे नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि, व्यवसाय में विस्तार, या नए क्लाइंट्स और कस्टमर का जुड़ना। आपके प्रोफेशनल क्षेत्र में प्रभाव और पहचान बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है, वहीं पहले किए गए निवेश से भी अच्छे रिटर्न मिलने के योग बनते हैं।
इसके साथ ही यात्रा के योग भी सक्रिय होते दिखाई देते हैं। आय, इनकम और पैसों में बढ़ोतरी के नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो आने वाले समय के लिए शुभ संकेत हैं। इस दौरान मित्रों और परिचितों से मेलजोल बढ़ेगा। रिश्तों और प्रेम के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। नई मित्रता की शुरुआत हो सकती है, प्रेम संबंध विकसित होने की संभावना है या फिर विवाह के इच्छुक लोगों के लिए रिश्ते तय होने के योग बनते हैं।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय सहयोग और सहायता से भरा हुआ रहेगा। नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा या स्वास्थ्य हर क्षेत्र में आपको सही लोगों का समर्थन मिलेगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को गंभीरता से लेना और उस पर अमल करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपके कार्यों से यश, सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो भी प्रयास आप करेंगे, उनमें सफलता और प्रगति के स्पष्ट संकेत दिखाई देते हैं। सकारात्मक सोच, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ेंगे तो यह समय आपको अच्छे परिणाम और नई उपलब्धियां दिला सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि वालों के लिए यह समय उन्नति और उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। पदोन्नति, आय में वृद्धि और मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के प्रबल योग बन रहे हैं। धन और सम्मान दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। भवन, भूमि या वाहन से जुड़ी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। यह दौर आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का है। जिन कार्यों से आपको पहचान, सराहना और प्रतिष्ठा मिल सकती है, उनमें पूरे मन से जुड़ें। डर या संकोच को खुद पर हावी न होने दें, क्योंकि इस समय स्वयं को आगे लाना और अवसरों का भरपूर उपयोग करना बेहद आवश्यक है। जितनी अधिक मेहनत और सकारात्मक सोच रखेंगे, उतने ही बेहतर और प्रभावशाली परिणाम आपको प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मानसिक उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अनावश्यक चिंताएँ, तनाव और एंजायटी आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन अधिकतर आशंकाएं निराधार होंगी और किसी वास्तविक नकारात्मक स्थिति का संकेत नहीं देतीं। ध्यान, मेडिटेशन और अपनी पसंद की गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखना आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। यात्राओं से लाभ के स्पष्ट योग बन रहे हैं चाहे वे नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा या निजी कारणों से हों। इसके अलावा भवन, भूमि, वाहन और निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, यहां तक कि कुछ जोखिम भरे निवेश भी लाभ दे सकते हैं। जैसे ही आप बेवजह की चिंताओं से बाहर निकलेंगे, समय स्वतः आपके पक्ष में होता चला जाएगा।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
कन्या राशि वालों के लिए यह समय लाभ और उन्नति से भरा हुआ दिखाई देता है। इस दौर में की गई सोच-समझकर की गई प्लानिंग आगे चलकर बड़े और सकारात्मक परिणाम दे सकती है, इसलिए लंबी और ठोस योजनाओं पर विशेष ध्यान दें। यात्राओं के योग बन रहे हैं, लेकिन केवल उद्देश्यपूर्ण यात्राएं जैसे करियर, शिक्षा या किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य से जुड़ी ही आपके लिए शुभ रहेंगी। भवन, भूमि या वाहन की खरीद से जुड़े योग भी बनते हुए नजर आते हैं। इसके साथ ही पारिवारिक सहयोग और समर्थन आपको मिलेगा, इसलिए परिवार की सलाह को महत्व दें। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से आपको सही दिशा मिलेगी और लाभ की संभावनाएं और भी मजबूत होंगी।
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
